विज्ञापन

मालिक के साथ खेलते-खेलते बिल्ली बन गई टेबल टेनिस स्टार, Tabby Cat Dagwood की है अनोखी कहानी

अमेरिका पोर्टलैंड की बिल्ली Dagwood 1950 में मालिक को परेशान करते-करते पिंग-पोंग की रेगुलर खिलाड़ी बन गई थी. अब 70 साल बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है.

मालिक के साथ खेलते-खेलते बिल्ली बन गई टेबल टेनिस स्टार, Tabby Cat Dagwood की है अनोखी कहानी
मालिक के साथ खेलते-खेलते बिल्ली बन गई टेबल टेनिस स्टार
X/@hifurrend

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में एक से बढ़कर एक अनोखे वीडियो वायरल होते हैं. कभी किसी जानवर के तो कभी कोई अनोखी कहानी वाले वीडियो. यह तब संभव है, जब लोगों के हाथ में मोबाइल है. चंद मिनट में लोग वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. पर एक बिल्ली 1950 के दशक में भी बिना सोशल मीडिया के काफी फेमस रही. उसका वीडियो सोशल मीडिया के दौर में आज 70 साल बाद वायरल हो रहा है. बिल्ली अपने मालिक को परेशान करते-करते टेबल टेनिस स्टार बन गई थी. 

1945 की है यह कहानी

अमेरिका के पोर्टलैंड (Portland) में रहने वाली डैगवुड (Dagwood) नाम की छोटी सी बिल्ली टेबल टेनिस की स्टार बन गई. उसके पिंग-पोंग स्टार (Ping-Pong) बनने की भी काफी अनोखी कहानी है. उसके पिंग-पोंग स्टार बनने की शुरुआत उस समय हुई, जब 1945 के आस-पास वह अपने मालिक टेड मैटसन (Ted Matson) को टेबल टेनिस खेलने के दौरान काफी परेशान करती थी.

मालिक खेलने नहीं देती थी डैगवुड

डैगवुड अपने मालिक को मैटसन को खेलने नहीं देती थी. वह बीच में खुद खेलने लग जाती. फिर एक दिन मैटसन ने टेबल पर नेट के दूसरी तरफ खड़ा कर दिया. इसके बाद वह अपने मालिक मैटसन के साथ-साथ खेलते पिंग-पोंग की रेगुलर खिलाड़ी बन गई. अगस्त 1951 में ओरेगन में एसोसिएटेड प्रेस (AP) की एक खबर में उसे 6 साल की अनुभवी खिलाड़ी बताया गया था. वह बिना किसी पैडल के एक पंजे से वॉली और दो पंजों से स्मैश करके सर्व का जवाब देती थी.

70 साल बाद वीडियो हो रहा वायरल

अब करीब 70 साल बाद टेड मैटसन के साथ डैगवुड का टेबल टेनिस का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई लोगों ने डैगवुड और मैटसन का वीडियो पोस्ट किया है. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मार्च 1951 में एक बेसमेंट में हुए मैच का है, जिसे ब्रिटिश मूवीटोन ने शूट किया था और बाद में वह 'यू आस्क्ड फ़ॉर इट' शो में 'स्किप्पी अवॉर्ड' विजेता के तौर पर दिखाई गई.

इंस्टाग्राम पर historytrails की एक पोस्ट के अनुसार, डैगवुड अपने मालिक मैटसन के साथ तभी खेलती थी जब उसका मन करता था. यही फ़ुटेज बाद में M*A*S*H के एपिसोड डेल्यूज (Deluge) में दिखाया गया, इसीलिए 1950 के दशक की यह घरेलू बिल्ली आज भी पुराने री-रन में दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें 

भारत में बैठी मां के 'करीब' 24 घंटे रहता है US में नौकरी कर रहा बेटा, बोला- दूर रहना मुश्किल था

अमेरिकी यूट्यूबर को बार-बार अपने पास खींच लाता है बनारस, बोली- ऐसी जगह पूरे संसार में नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Cat Video, Cat Video Viral, Viral News, Portland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com