विज्ञापन

काली बिल्ली ने रास्ता काटा तो रुकें या बढ़े आगे? पंडित से जानिए इस मान्यता की पूरी कहानी

Black Cat Crossing: काली बिल्ली के रास्ता काटने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इसकी जड़ें पुराने समय की यात्रा से जुड़ी हैं. जब यात्री बिल्ली के पीछे जंगली जानवर होने की आशंका से रुकते थे.

काली बिल्ली ने रास्ता काटा तो रुकें या बढ़े आगे? पंडित से जानिए इस मान्यता की पूरी कहानी
काली बिल्ली के रास्ता काटने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं
NDTV

हमारे समाज में कई ऐसी मान्यताएं हैं, जिन्हें लोग पीढ़ियों से शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते आए हैं. इन्हीं में से एक है बिल्ली का रास्ता काटना. खासकर काली बिल्ली के सामने से निकल जाने पर कई लोग कुछ देर रुक जाते हैं और किसी दूसरे व्यक्ति के पहले वहां से गुजरने का इंतजार करते हैं. लेकिन क्या हमेशा से इसका संबंध अशुभ होने से ही था. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस मान्यता के पीछे एक अलग वजह मानी जाती है, जो पुराने समय की परिस्थितियों से जुड़ी है.

काली बिल्ली रास्ता काटे तो क्यों रुकते हैं लोग

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ मानते हैं. काली बिल्ली को लेकर यह धारणा और भी मजबूत है. ऐसी स्थिति में कई लोग तुरंत आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर रुक जाते हैं. कुछ लोग तो यह भी इंतजार करते हैं कि पहले कोई दूसरा व्यक्ति उसी रास्ते से गुजर जाए. हालांकि, यह सोच मुख्य रूप से लोकमान्यता से जुड़ी है.

बिल्ली के रास्ता काटने के पीछे क्या थी वजह

आचार्य ने आगे बताया कि पुराने समय में रास्ते आज की तरह सुरक्षित और रोशन नहीं होते थे. लोग पैदल या घोड़े-बैल जैसे जानवरों के साथ लंबी यात्राएं करते थे. ऐसे में अगर कोई बिल्ली अचानक रास्ता पार कर जाती थी तो राहगीर सतर्क हो जााते थे. मान्यता के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि लोगों को आशंका होती थी कि बिल्ली के पीछे कोई जंगली जानवर हो सकताा है. इसलिए राहगीर कुछ देर रुककर आसपास की स्थिति को समझने की कोशिश करते थे.

ये भी पढ़ें-  Parivartini Ekadashi 2026: आज रखा जा रहा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रात में क्यों बढ़ जाती थी परेशानी

पुराने समय में रात के दौरान रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती थी. ऐसे में बिल्ली की चमकती आंखें घोड़े या बैल जैसे जानवरों को अचानक दिखाई देती थीं. इससे वे डरकर बिदक सकते थे या भाागने की कोशिश कर सकते थे. इसलिए राहगीर अपने जानवरों को शांत करने के लिए कुछ देर रुकते थे.

फिर कैसे बनी शुभ-अशुभ की मान्यता

आचार्य के अनुसार, समय के साथ ऐसी सावधानी से जुड़ी पुरानी बातों का अर्थ बदलता गया और बिल्ली के रास्ता काटने को शुभ-अशुभ से जोड़कर देखा जाने लगा. इसलिए केवल बिल्ली, उसके रंग या रास्ता काटने की घटनाा से डरने की जरूरत नहीं है. अगर रास्ता सुरक्षित है तो सामाान्य तरीके से आगे बढ़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Black Cat, Black Cat Bad Luck, Black Cat Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com