विज्ञापन

12 साल पहले खोए Bitcoin मिले, रातों-रात करोड़पति बन गया शख्स; क्रिप्‍टो-किस्‍मत की पूरी कहानी

जिस बिटकॉइन को खरीदने के लिए 1500 पाउंड (1 लाख रुपये से ज्यादा) खर्च किए गए थे. आज उसकी कीमत आज 3.3 मिलियन पाउंड (42 करोड़ रुपये से अधिक) हो गई है.

12 साल पहले खोए Bitcoin मिले, रातों-रात करोड़पति बन गया शख्स; क्रिप्‍टो-किस्‍मत की पूरी कहानी
ब्रिटिश शख्स 12 साल पहले खोए बिटकॉइन से रातों-रात बन गया करोड़पति
NDTV

Viral News: 12 साल पहले जिस बिटकाइन (Bitcoin) की शख्स ने उम्मीद छोड़ दी थी. वही बिटकॉइन आज रातों-रात उसे करोड़ पति बना देगा, इसके बारे में उसने कभी सोचा ही नहीं होगा. पर शख्स की पत्नी की सलाह ने किस्मत बदल दी और जिस बिटकॉइन के लिए उसने 2400 डॉलर (करीब 1.10 लाख रुपये) खर्च किए थे. मात्र उतने रुपये से ही वह 12 साल बाद करोड़पति बन गया है. रातों-रात करोड़पति बनने के बाद शख्स अपनी बीमार सास के लिए एक बड़ा घर खरीदेगा. जिसके लिए वह कुछ बिटकॉइन बेचने जा रहा है. इसके बाद वह परिवार के साथ छुट्टियों पर जाएगा और शानदार पार्टी करेगा.

अचानक 2014 में बंद हो गया एक्सचेंज

रातों-रात करोड़पति बनने की यह कहानी है एक ब्रिटिश शख्स की. उसने अपने एक दोस्त के कहने पर साल 2011 में UK के शुरुआती क्रिप्टो (Crypto) एक्सचेंज Intersango से 2500 डॉलर (करीब 1.10 लाख रुपये) खर्च करके बिटकॉइन (Bitcoin) खरीदा था. बिटकॉइन उस समय नया-नया आया था और बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते थे. पर इस बीच 2014 में अचानक से Intersango एक्सचेंज बंद हो गया और जिस जिसने भी उससे बिटकॉइन खरीदे थे, उन सभी के पैसे भी फंस गए. 

ब्रिटिश शख्स ने जब एक्सचेंज पर लॉग-इन करने की कोशिश की तो पता चला कि उसका अकाउंट ही फ्रीज हो गया. इसके बाद उसने उम्मीदें छोड़ दीं. वह उस समय और ज्यादा ही निराश हो गया, जब बिटकॉइन एक्सचेंज Intersango ब्रिटेन की वित्तीय नियामक संस्था (FCA) के तहत रजिस्टर्ड नहीं होने के बारे में जानकारी मिली.  

फ्रॉड समझकर डिलीट किया एक्सचेंज का मेल

TheStreet Roundtable के अनुसार, उधर जैसे-जैसे समय बीतता रहा और बिटकॉइन के दाम आसमान छूने लगे तो वह और ज्यादा ही परेशान हुआ, क्योंकि इतने रुपये खर्च करके उसने बिटकॉइन खरीदे थे, जिसके दाम बढ़ते ही जा रहे, जबकि उसने पूरी तरह मान लिया था कि उसके खरीदे बिटकॉइन पूरी तरह से डूब चुके हैं. इसी बीच साल 2018 में Intersango एक्सचेंज की तरफ से एक मेल आया, पर उसने फ्रॉड समझकर मेल को डिलीट कर दिया.

पत्नी की सलाह ने शख्स की बदल दी किस्मत

पर इसी दौरान उसकी पत्नी ने क्रिप्टो में एक्सपर्ट एक लॉ फर्म CEL Solicitors से मदद लेने की सलाह दी. जिस पर वह राजी हो गया और फिर वकीलों ने जरूरी दस्तावेज जुटाकर लड़ाई लड़ी. जिसके चलते कुछ ही महीनों के अंदर सालों पहले खोए बिटकॉइन्स का एक्सेस मिल गया. जब ब्रिटिश शख्स को खोए बिटकॉइन मिले तो उसकी कीमत आसमान तक पहुंच चुकी थी. 

जो बिटकॉइन उसने 1500 पाउंड (करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा) में खरीदे थे, उसकी कीमत आज 3.3 मिलियन पाउंड (42 करोड़ रुपये से ज्यादा) हो गई है. शख्स ने अब अपने बिटकॉइन्स को ब्रिटेन की नियामक संस्था (FCA) से मान्यता प्राप्त एक सिक्योर क्रिप्टो एक्सचेंज में ट्रांसफर कर लिया है. हालांकि, वह अभी भी हैकर्स और ठगों से डरा हुआ है और अपने दिन में कम से कम 20 बार अकाउंट चेक करता है.

लॉ फर्म के फाइनेंशियल लिटिगेशन डायरेक्टर रायन स्वीटनम (Ryan Sweetnam) ने बताया कि अपने क्लाइंट के बिटकॉइन को वापस पाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जुटाए. स्वीटनम ने यह भी दावा किया कि इंटरसांगो (Intersango) के सह-संस्थापकों में से एक के पास 5,500 बिटकॉइन रखे हैं, जिनमें से कुछ UK के पूर्व कस्टमर के हैं.

यह भी पढ़ें- H-1B वीजा और 6-फिगर सैलरी छोड़कर अमेरिका से गुरुग्राम लौटी महिला, बोलीं- 'मुझे वो बंदिशें मंजूर नहीं थीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral News 2026, Bitcoin, Bitcoin News, Bitcoin Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com