विज्ञापन

H-1B वीजा और 6-फिगर सैलरी छोड़कर अमेरिका से गुरुग्राम लौटी महिला, बोलीं- 'मुझे वो बंदिशें मंजूर नहीं थीं'

अमेरिका में लाखों डॉलर वाली नौकरी छोड़कर एक 28 साल की महिला वापस इंडिया लौट आई क्योंकि उन्हें परिवार की याद आ रही थी और H-1B वीजा की पाबंदियां मंजूर नहीं थीं.

H-1B वीजा और 6-फिगर सैलरी छोड़कर अमेरिका से गुरुग्राम लौटी महिला, बोलीं- 'मुझे वो बंदिशें मंजूर नहीं थीं'
H-1B वीजा रेस्ट्रिक्शन और परिवार का हवाला देते हुए एक डेटा साइंटिस्ट अमेरिका से भारत लौट आईं. (सांकेतिक तस्वीर)
Pexels

Trending: अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने के बाद कामयाब डेटा साइंटिस्ट बनने वाली 28 साल की दिशा लांबा 5 साल बाद ही भारत लौट आई हैं. H-1B वीजा होने के बावजूद उन्होंने परिवार के पास आना ज्यादा जरूरी समझा है. इसके लिए उन्होंने अमेरिका में मिलने वाली लाखों डॉलर की सैलरी की परवाह भी नहीं की है. वे बस सबकुछ छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गई हैं.

'पापा ने दोस्त के बच्चों को देख मुझे NYK भेजा'

बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में दिशा ने बताया, 'मुझे अपने कम्फर्ट जोन में रहना पसंद था. लेकिन मेरे पिता चाहते थे जिस तरह उनके दोस्तों के बच्चे UK-US जाकर सेट हो गए, वैसे ही मैं भी कामयाब हो जाऊं. इसी के चलते, साल 2021 में, मैं कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर्स के लिए NYU गई. मैंने न्यूयॉर्क को सिर्फ फिल्मों में देखा था, लेकिन मुझे यह शहर बहुत पसंद आने लगा.'

दो कारणों से यूएस छोड़ भारत लौटीं दिशा लांबा

दिशा बताती हैं, 'अमेरिका में उनकी जिंदगी बहुत अच्छी थी. मैं अपनी नौकरी और सोशल लाइफ से खुश थीं. उनकी सैलरी भी बहुत अच्छी थी. लेकिन फिर भी मुझे अकेलापन महसूस होता था. मैं बड़े मौकों पर उनके साथ रहना चाहती थी और अच्छे-बुरे समय में अपने माता-पिता का साथ देना चाहती थी. मुझे डर लगता था कि अगर कुछ बुरा हुआ तो मैं उनसे दूर रहूंगी. इसीलिए मई 2026 में मैंने वापस आने का फैसला किया, ताकि मैं अपने परिवार के करीब रह सकूं.' 

दिशा आगे कहती हैं, 'वापस आने की मेरी दूसरी वजह वीजा से जुड़ी पाबंदियां थीं. एक बार जब आप H-1B वीजा पर होते हैं, तो अमेरिका से बाहर जाने और वापस आने के लिए आपको नए वीजा स्टैम्प की जरूरत होती है, और भारत में स्टैम्पिंग के लिए अपॉइंटमेंट लेना बहुत मुश्किल काम हो सकता है. चूंकि H-1B वीजा आम तौर पर तीन-तीन साल के लिए मिलता है, इसलिए मुझे लगा कि इसमें वीजा से जुड़े काम लगातार चलते रहेंगे. इसकी वजह से नौकरी बदलना, कमाई के दूसरे जरिया खोजना या करियर से ब्रेक लेना भी मुश्किल हो सकता है. H-1B वीजा के कुछ फायदे हैं, लेकिन मुझे इसके नुकसान मंजूर नहीं थे.'

'अमेरिका में अकेले रहकर मेरी पर्सनैलिटी बदली'

दिशा ने कहा, 'मेरी आज की पर्सनैलिटी काफी हद तक न्यूयॉर्क में बिताए मेरे 5 सालों की वजह से बनी है. नए माहौल में चीजों को अकेले संभालने से मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा और मुझमें अपनी अलग पहचान का एहसास जागा. भारत में रहते हुए मैंने कभी देश के किसी दूसरे हिस्से में घूमने के बारे में नहीं सोचा था, और अमेरिका आने से पहले मुझे यह भी पता नहीं था कि मुझे हाइकिंग पसंद है.'

कैसी मिली नौकरी और H-1B वीजा?

दिशा ने बताया कि न्यूयॉर्क कॉन्फ़्रेंस और मीटअप का गढ़ है, और मैं कई ऐसे इवेंट्स में शामिल हुई. एक इवेंट में, मैं CVS हेल्थ के एक सीनियर डेटा साइंटिस्ट से मिली, जिन्होंने मुझे उनकी कंपनी में अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया. 2024 में मुझे वहां डेटा साइंटिस्ट की नौकरी मिल गई. CVS ने मेरे H-1B वीजा को स्पॉन्सर किया और मुझे बताया गया कि मार्च 2026 में लॉटरी में मेरा सिलेक्शन हो गया है. हालांकि, मेरा प्लान हमेशा से यही था कि मैं आखिरकार भारत लौट आऊंगी, और तब तक मैंने यह तय भी कर लिया था.

भारत में अब क्या करेंगी दिशा?

दिशा ने कहा, 'आखिरकार मैंने CVS की नौकरी छोड़ दी और अपने माता-पिता और भाई के साथ रहने के लिए गुरुग्राम लौट आई. अब मैं भारत में, बिना वीजा की पाबंदियों की चिंता किए स्टार्टअप शुरू कर सकती हूं, नौकरी बदल सकती हूं और साइड में कोई दूसरा काम भी कर सकती हूं. भारत लौटने पर मैंने अपनी बचत के सहारे दो महीने का करियर ब्रेक लेने का फैसला किया. यह एक ऐसी सुविधा है जो एम्प्लॉयमेंट वीजा पर न होने की वजह से ही मिल पाती है. मुझे अभी तक कोई जॉब ऑफर नहीं मिला है, लेकिन मुझे लगता है कि भारत में भी अमेरिका जैसे ही करियर के मौके हैं.'

ये भी पढ़ें:- पहली बार भारतीय ट्रेन में चढ़ी नीदरलैंड की महिला, भीड़ देखकर घबराईं; बोलीं- 'आगरा से भगा देंगे'

ये वीडियो भी देखें:- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H-1B Visa, US Work Visa, Visa Restrictions, Careers, New York
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com