Trending: ब्राजील के मनौस शहर में एक 31 साल की ट्रांस वुमन को अपने 61 वर्षीय सौतेले पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने पीड़ित की आंखें फोड़ दीं, कान काट लिए और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया. आखिर में जान बचाने के लिए पीड़ित शख्स तीसरी मंजिल की बालकनी से कूद गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हमेशा के लिए चली गई आंखों की रोशनी
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे की है, जो अब इंटरनेट पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है. आरोपी ऑरोरा नाओमी ला फे फ्लैट में पिता के आने का इंतजार कर रही थी. पिता के आते ही उसने हमला कर दिया. हमले में पीड़ित की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है और डॉक्टरों को सर्जरी कर उसकी दोनों आंखें निकालनी पड़ीं.
बेहोशी की हालत में रेप होने की आशंका
जांच अधिकारियों का कहना है कि दर्द के कारण पीड़ित बेहोश हो गया था और आशंका है कि इसी दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ. होश में आने पर पीड़ित कुछ भी न देख पाने के बावजूद बालकनी की तरफ भागा और पड़ोस के घर की छत पर गिर गया. वहां से फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम ने उसे रेस्क्यू किया.
'नशे में थी, मुझे कुछ भी याद नहीं है'
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने रेप के आरोपों से इनकार किया है. उसका दावा है कि गांजा पीने की वजह से उसे हेल्यूजिनेशन हो रहा था और पूरी घटना याद नहीं है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित आरोपी को ट्रांस वुमन के रूप में स्वीकार नहीं करता था, जिस वजह से दोनों के बीच 5 साल से विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर के लड़के ने इंटरनेट पर बताई यूट्यूब की कमाई, 48 घंटे में डिमोनेटाइज हो गया चैनल
यह भी पढ़ें:- दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच पर पथराव, पैसेंजर्स के खाने में गिरे कांच के टुकड़े; 1 मिलियन लोगों ने देखा वायरल वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं