विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: राजस्थान की फेमस काचरी की सब्ज़ी कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे दूसरी सब्जियां

​क्या आपने खाई है रेगिस्तान की यह अनोखी सब्जी? बनाने का सबसे आसान तरीका जानिए.

आज क्या बनाऊं: राजस्थान की फेमस काचरी की सब्ज़ी कैसे बनाएं? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे दूसरी सब्जियां
काचरी की सब्ज़ी कैसे बनाएं.
NDTV

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो राजस्थान की काचरी की सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसका खट्टा-तीखा स्वाद ऐसा है कि इसे खाने के बाद आप बाकी सभी सब्जियों का स्वाद भूल जाएंगे. यह सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही आसानी से झटपट बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का सही तरीका.

​काचरी क्या होती है और कहां मिलती है?

​काचरी एक तरह का जंगली फल है जो मुख्य रूप से राजस्थान के रेतीले और सूखे इलाकों में अपने आप उगता है. बारिश के मौसम में उगने वाली इस काचरी का इस्तेमाल राजस्थान के खानपान में बहुत किया जाता है. यह स्वाद में खट्टी होती है, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है.

यहां देखें वीडियो- 

​कैसे बनाएं काचरी की सब्जी- 

सामग्री-

  • ​काचरी- 250 ग्राम (छोटी वाली)
  • ​तेल या घी- 1 बड़ा चम्मच
  • ​जीरा- आधा चम्मच
  • ​सौंफ- 1 चम्मच
  • ​कलौंजी- 1/4 चम्मच
  • ​प्याज- 1 मीडियम साइज (बारीक कटी हुई)
  • ​लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • ​मसाले- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, और नमक (स्वादानुसार)
  • ​हरी मिर्च- 5-6 (साबुत, बीच से हल्की कटी हुई)
  • ​थोड़ी सी हींग और बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि-

  1. सबसे पहले 250 ग्राम छोटी काचरी को साफ पानी से 3 से 4 बार अच्छी तरह रगड़कर धो लें, ताकि इसकी सारी धूल-मिट्टी निकल जाए. 
  2. अब इसके ऊपर और नीचे का थोड़ा सा हिस्सा काटकर अलग कर दें. 
  3. यह छोटे साइज की है, तो इसके दो पीस कर लें, काटने के बाद इसके बीजों को चक्कर जरूर देख लें, ताकि यह पक्का हो जाए कि कोई काचरी कड़वी तो नहीं है. 
  4. क्योंकि एक भी कड़वी काचरी पूरी सब्जी का स्वाद खराब कर सकती है. 
  5. अब कटी हुई काचरी को एक कुकर में डालें. इसमें थोड़ा सा नमक, बिल्कुल थोड़ी सी हल्दी और आधा कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें. 
  6. मीडियम आंच पर इसे 3 सीटी आने तक पकाएं. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर की भाप अपने आप निकलने दें. 
  7. इसके बाद काचरी को एक थाली में निकाल लें. 
  8. अब एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल या देसी घी गर्म करें. 
  9. जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ और 1/4 चम्मच कलौंजी डालकर हल्का सा भून लें. 
  10. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज और थोड़ी सी हींग डालकर गोल्डन होने तक पकाएं. 
  11. एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट लें.
  12. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इस मसाले के मिश्रण को भुनी हुई प्याज में डाल दें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. 
  13. जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  14. ध्यान रखें कि आपने उबालते वक्त भी नमक डाला था. अब इसमें उबली हुई काचरी और साथ में 5-6 साबुत हरी मिर्च डाल दें. 
  15. कढ़ाई को ढककर 4 से 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसालों का फ्लेवर काचरी के अंदर तक चला जाए. 
  16. ​लास्ट में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. बस तैयार है आपकी बेहद स्वादिष्ट, चटपटी और खट्टी-तीखी राजस्थानी काचरी की सब्जी. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पेट की चर्बी को करना है कम? रोज डिनर में पिएं यह सूप, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मसालेदार पनीर चीज़ टोस्ट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kachri Ki Sabji Ke Fayde, Rajasthani Sabji, Rajasthani Recipe, Kachri Fruit Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com