विज्ञापन

गोरखपुर के लड़के ने इंटरनेट पर बताई यूट्यूब की कमाई, 48 घंटे में डिमोनेटाइज हो गया चैनल

यूट्यूब से एक महीने में 2 लाख रुपये कमाने के बाद अचानक कमाई 0 हो गई है. यूपी के रहने वाले शख्स ने प्रूफ के साथ अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

गोरखपुर के लड़के ने इंटरनेट पर बताई यूट्यूब की कमाई, 48 घंटे में डिमोनेटाइज हो गया चैनल
ये वीडियो गोरखपुर का यूट्यूबर नाम के इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए हैं.
Instagram@gorakhpurkayoutuber

Viral Video: गोरखपुर के रहने वाले नीतीश कुमार ने 23 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूब से होने वाली कमाई का खुलासा किया था. उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिस पर 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए थे. लेकिन 48 घंटे बाद ही उनका यूट्यूब चैनल डिमोनेटाइज हो गया. 25 सितंबर को एक नए वीडियो में उन्होंने ना सिर्फ इसका सबूत दिखाया, बल्कि वो कारण भी बताया जिसकी वजह से उन्हें ये परेशानी हुई.

1 महीने में 2 लाख रुपये कमाए

नीतीश के मुताबिक, वो यूट्यूब पर New Born World TV के नाम से चैनल चलाते हैं, जिस पर 91 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, और सबसे ज्यादा इसे अमेरिका में देखा जाता है. अगस्त महीने में इस चैनल से उन्हें 2394.77 डॉलर (2.29 लाख रुपये) की कमाई हुई थी. इसी पैसे को निकालने के लिए वो SBI की लोकल ब्रांच में गए थे, जिसका वीडियो बनाने के बाद उनका चैनल से पैसा आना बंद हो गया.

आखिर डिमोनेटाइज क्यों हुआ चैनल?

नीतीश का कहना है कि वो न्यू बोर्न बेबी से जुड़े कंटेंट डालते हैं, जिसमें कुछ वीडियोज हार्मफुल कैटेगरी में आ गए, जिससे यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन हो गया. इसी वजह से यूट्यूब ने कुछ समय के लिए मेरे चैनल पर अपलोड होने वाले कंटेंट के बदले पैसा देना रोक दिया है. नियमों के मुताबिक, अगर नीतीश अपने कंटेंट को सही कर करके चैनल को री-मोनेटाइज करवा सकते हैं. हालांकि इसमें कितना समय लगेगा यह साफ तौर पर नहीं कह सकते.

YouTube Channel Demonetized

यूट्यूब ने बताया चैनल को डिमोनेटाइज करने का कारण.
Photo Credit: Instagram@gorakhpurkayoutuber

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

नीतीश के दोनों वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए हैं. पहले जो लोग उन्हें पहली कमाई की बधाईयां दे रहे थे, वही चैनल डिमोनेटाइज होने के बाद बोल रहे हैं कि सच में आपका कंटेंट हार्मफुल है. एक यूजर ने लिखा, 'सारे वीडियो डिलीट कर दो. दोबारा चैनल मोनेटाइज हो जाएगा.'

यह भी पढ़ें:- दुरंतो एक्सप्रेस के AC कोच पर पथराव, पैसेंजर्स के खाने में गिरे कांच के टुकड़े; 1 मिलियन लोगों ने देखा वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें:- भारत में डिफेंडर कार के मेंटेनेंस का 1 साल में कितना खर्च आता है? फेमस यूट्यूबर साजिद शाहिद ने दिखाए बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
YouTube, Viral Video, Gorakhpur, Earnings, YouTube Income
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com