दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई अलग अंदाज में नज़र आना चाहता है. यही वजह है कि लोग अपने घर को सजाने से लेकर कपड़े पहनने के स्टाइल में कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे वे कुछ अलग ही नजर आएं. तीन युवकों का एक ऐसा ही अलहदा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वैसे तो इन्होंने त्योहारों पर पारंपरिक रूप से पहने जाने वाला परिधान यानि कुर्ता पजामा ही पहना है, लेकिन इनके इस एक स्पेशल टच ने इस नॉर्मल ड्रेस को भी खास बना रहा है. दरअसल, इन तीनों के कुर्ते के बटन ऐसे हैं, जो अंधेरे में खूब चमकते हैं, मानों इनमें लाइट लगी हो. उजाले में ये साधारण कुर्ते की तरह ही दिखाई दे रहा है, लेकिन अंधेरा होते ही कुर्ते के बटन इस एक अलग ही लुक दे रहे हैं.
गजब का कुर्ता
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @style_icon_official__ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जो अक्सर फैशन और स्टाइल से संबंधित मजेदार वीडियो पोस्ट करता है. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी काफी दिलचस्प रही है. कुछ लोग इनकी ड्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इन बटनों को चाइनीज प्रोडक्ट बताते हुए इनके बहिष्कार की बात कर रहे हैं. कुछ यूजर्स तो इन चमकते बटनों की तुलना जुगनुओं से कर रहे हैं, जैसे कोई जुगनू पकड़कर लाया हो. कुछ का तो ये भी कहना है कि ये वीडियो ईद के मौके पर बनाया गया था, जिसे दिवाली पर रीपोस्ट कर दिया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
रोशनी का त्योहार
तो क्या आप भी इस दीवाली अपने कुर्ते में ऐसे ही चमकदार बटन जोड़ने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो अपनी रचनात्मकता दिखाएं और अपने लुक में कुछ खास जोड़ें. इस दीवाली अपने दोस्तों के साथ मिलकर रोशनी और खुशियों का जश्न मनाएं. चलो, मिलकर इस दिवाली को यादगार बनाते हैं Happy Diwali.
ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं