Dev Diwali 2024: पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. देव दिवाली देवताओं की दिवाली होती है. माना जाता है कि इस दिन देवता दिवाली मनाते हैं. इस साल देव दिवाली 15 नवंबर के दिन पड़ रही है. देव दिवाली से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं जिनके अनुसार देव दिवाली के दिन देवता स्वंय धरती पर आते हैं और गंगा नदी के घाट पर दीप जलाकर दिवाली मनाते हैं. देव दीपावली (Dev Deepawali) पर मान्यतानुसार भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा की जाती है. ऐसे में इस शुभ अवसर पर आप भी सभी को देव दिवाली के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं.
Dev Diwali 2024: सज गए घाट, 20 लाख दीयों से जगमग होगी काशी, जानें कब मनाई जाएगी देव दीपावली
देव दिवाली के शुभकामना संदेश | Dev Diwali Wishes
रंगोली से सजा हो आपका घर आंगन
दिवाली के त्योहार सा
जगमगाए आपका सारा जीवन.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!
देव दीपावली को प्यार, हंसी और स्थायी शांति के साथ मनाएं.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!

जल उठे हैं दीपक सारे गंगा के घाट पर,
खुशियां बसी हैं हर दिल के साथ पर,
देव दिवाली का है ये पावन अवसर,
भगवान करें सबके जीवन में हो सुख का अम्बर.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देव दीपावली की दिव्य रोशनी आपके जीवन को आनंद और शांति से भर दे.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!

दीपों की जगमगाहट, फूलों की सुगंध
देवताओं की आरती और भक्ति की महक,
देव दिवाली का यह पर्व है खास,
प्रभु के आशीर्वाद से पूरी हो हर आस.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!
आपका हर काम होगा सफल
सभी संकट जाएंगे टल,
आओ मिलकर करें दीप दान
प्रसन्न होंगे शिव भगवान.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!

अपनों का प्यार है देव दिवाली.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!
कितना अद्भुत कितना पावन है यह त्योहार
स्वयं देवता दीप जलाकर मनाते हैं दिवाली का त्योहार.
देव दीपावली की शुभकामनाएं!

सुख समृद्धि आपको मिले इस देव दीवाली
दुख से मुक्ति मिले इस दिवाली,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो
और लाखों खुशियां मिले इस देव दिवाली!
देव दीपावली की शुभकामनाएं!
आपको आशा, प्रेम और नई शुरुआत से भरी देव दिवाली की शुभकामनाएं!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं