इंटरनेट (Internet) की दुनिया में यूं तो एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. मगर कई बार सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियोज सुर्खियां बटोर लेते हैं, जिन्हें देख लोगों के होश उड़ना लाजिमी है. इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कमाल का वीडियो (Video) खूब सुर्खिया बटोर रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएगा. इसलिए ये वीडियो भी खूब वायल हो रहा है.
इस बार जो वीडियो लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, वो चीन का बताया जा रहा है जिसे देखकर बहुत से लोग तो बुरी तरह डर गए. असल में ये वीडियो है ही ऐसा कि इसे देखने के बाद कोई भी हिल जाएगा. दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले इस वीडियो में दो लड़के एक ऊंची इमारत के टॉप पर खतरनाक ढंग से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं. जब मामला सोशल मीडिया (Social Media) मामला वायरल हुआ, तो लोग इन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वीडियो में देखिए बच्चों का खतरनाक स्टंट
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्टर ने दिखाई गजब की हिम्मत, बुर्ज खलीफा के टॉप पर पहुंचकर क्लिक कराई तस्वीर
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पहुंचा वैसे ही लोगों ने भी अपने सवाल दागने शुरू कर दिए. कुछ लोगों को तो इतना गुस्सा आया कि वो पूछने लगे कि आखिर इन बच्चों को इमारत (Building) की छत पर किसने चढ़ने दिया. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि भले ही ये नजारा कमला लग रह हो मगर असल में बच्चे मौत का खेल रहे हैं. कुछ लोग तो वीडियो में नजर आ रहे बच्चों के पैरेंट्स पर भी भड़क उठे. इसके पीछे की वजह साफ थी लोगों को बच्चों की फिक्र सता रही थी.
इस वीड़ियो को Sputnik ने शेयर किया है. उनके अनुसार, ये मामला चीन के चियानिंग शहर का है, जहां 22 मंजिला इमारत के टॉप पर दो लड़के ये खतरनाक स्टंट कर रहे थे. वीडियो में बच्चों को टॉप फ्लोर की बालकनी के बीच मौजूद खाई को कूद कर करते हुए देखा जा सकताहै. खैर शुक्र की बात ये रही कि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं घटी. इस वीडियो को शूट करने वाले शख्स ने बताया कि उसने स्थानीय प्रोपर्टी मैनेजमेंट को बुलाया, जिन्होंने स्टाफ को भेजकर छत के दरवाजे को बंद कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं