विज्ञापन

जितने में आ जाए नई Mercedes कार, उतना बना रिपेयर खर्च; बेंगलुरु के इंजीनियर ने शेयर किया बिल

बारिश के दौरान Mercedes-Benz हादसे का शिकार हो गई, जब उसे कार मालिक इंजीनियर सर्विस सेंटर लेकर गया तो वहां से मिला एस्टीमेटेड बिल देखकर वह हैरान रह गया.

जितने में आ जाए नई Mercedes कार, उतना बना रिपेयर खर्च; बेंगलुरु के इंजीनियर ने शेयर किया बिल
जितने में आ जाए नई Mercedes कार, उतना बना रिपेयर खर्च
X@adamr_1776

Viral News: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी Mercedes कार के रिपेयर खर्च का बिल शेयर किया है. इंजीनियर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उसे वह बेंगलुरु में Mercedes सर्विस सेंटर लेकर गया था. जिस पर सर्विस सेंटर वाले ने रिपेयर का जो एस्टीमेटेड बिल थमाया. वो नई कार लेने के बराबर है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर की एक्स पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने कहा कि जितना Mercedes के रिपेयर का खर्च है, उतने में नई कार आ जाएगी. 

डिवाइडर से टकराई थी मर्सिडीज

दरअसल, एडम रिज़क (Adam Rizk) बेंगलुरु में Amozon में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. रिज़क ने बीते दिनों 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मर्सिडीज के एक्सीडेंट होने की पोस्ट की थी, उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मेरी मर्सिडीज का एक्सीडेंट हो गया. शुक्र है कि मुझे कोई बड़ी चोट नहीं आई. इस दौरान एडम रिज़क ने एक्स पर हादसे की शिकार अपनी मर्सिडीज कार की फोटो भी पोस्ट की. 

कार की हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और मर्सिडीज कार दाहिने साइड से क्षतिग्रस्त हो गई. बाद में वह कार को बनवाने के लिए मर्सिडीज के सर्विस सेंटर पर लेकर गए. जब सर्विस सेंटर वाले ने उन्हें जो एस्टीमेटेड बिल थमाया. उसे देखकर एडम रिज़क हैरान रह गए. रिजक ने इसके बाद 21 अक्टूबर को एक और एक्स पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने मर्सिडीज के रिपेयर का एस्टीमेटेड बिल दिखाया. 

Amozon Software Engineer Mercedes Crash 61 Lakh Rapair Bill Bengaluru Viral Story

Mercedes के रिपेयर का एस्टीमेटेड बिल
Photo Credit: X/@adamr_1776

4 लाख रुपये बना लेबर चार्ज

पोस्ट में बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखा कि मैं अपनी कार को मर्सिडीज सर्विस सेंटर ले गया, जहां उन्होंने रिपेयर का एस्टीमेट 61 लाख रुपये बताया है. बिल में 4 लाख 52 हजार 500 रुपये लेबर चार्ज लिखा गया है, जबकि मर्सिडीज कार के पार्ट्स चार्जेज के तौर पर 47 लाख 76 हजार 589 रुपये है. इसके अलावा 4 लाख 70 हजार 787 रुपये सेंट्रल GST और 4 लाख 70 हजार 201 रुपये स्टेट GST चार्ज किया गया है. इस तरह से कुल मिलाकर 61 लाख 70 हजार 77 रुपये सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मर्सिडीज कार के रिपेयर का एस्टीमेट बिल थमा दिया.

इसके बाद इंजीनियर ने कमेंट में आगे लिखा कि मुझे पता था कि अपनी मर्सिडीज को रिपेयर करवाना काफी महंगा होगा, पर इतना महंगा होगा. यह नहीं सोचा था. एडम ने लिखा कि पहले भी मेरी कार पर खरोंचें और मामूली टक्करें लगी थीं. मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, मैंने तुरंत मरम्मत करवा ली थी, लेकिन इस बार तो यह पूरी तरह से खराब हो चुकी है. इसके साथ ही उसने कार के पार्ट्स के लिए अलग-अलग चार्जेज की लिस्ट भी शेयर की है. 

यह भी पढ़ें | गांव में रहने वाले लोग बिना हॉलमार्क वाले सोने-चांदी की शुद्धता कहां चेक करवा सकते हैं?

'मरम्मत का बिल कार की कीमत से भी ज्यादा'

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप गरीब हैं तो मर्सिडीज मत खरीदिए. इस पर एडम रिजक ने यूजर की बात से सहमति जताते हुए लिखा कि मुझे यह जानकर हंसी आई कि मरम्मत का बिल कार की कीमत से भी ज्यादा है. साथ ही यूजर ने कहा कि इसे बेचकर सेलेरियो ले लो. बैंगलोर में आपको लग्जरी कार की क्या जरूरत है? ऐसी कार ले लो जिस पर खरोंच लगने पर आपको दुख न हो. 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जैसा कि कहा जाता है, मरम्मत की लागत ही असली पैमाना होती है जिससे पता चलता है कि आप इसे वहन कर सकते हैं या नहीं. एक और एक्स यूजर ने लिखा कि भारतीय सड़कों पर 30 लाख से ज़्यादा कीमत में कार खरीदने वाला कोई भी व्यक्ति मूर्ख है. 22 लाख रुपये में मिलने वाली Kia Seltos के टॉप मॉडल में भी BMW, Mercedes या Audi से ज़्यादा फीचर्स हैं और फिर भी यह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है, जो कि भारत के अधिकांश शहरी इलाकों में आम बात है.

यह भी पढ़ें | हरियाणा में खत्म हुआ बिजली संकट, 40 हजार कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल; खुद सीएम सैनी ने मनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bengaluru Viral News, Viral News, Bengaluru Accident, Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com