विज्ञापन

बारिश में दिखी इंसानियत! भीग रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने किया ऐसा काम, कहानी से सबको मिल रही सीख

बेंगलुरु में एक महिला ने बारिश में भीग रहे ऑटो ड्राइवर की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की. तेज बारिश के बावजूद ड्राइवर ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे प्रभावित होकर महिला ने उसे टी-शर्ट दी. यह भावुक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बारिश में दिखी इंसानियत! भीग रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने किया ऐसा काम, कहानी से सबको मिल रही सीख
बारिश में दिखी इंसानियत! महिला ने ऑटो ड्राइवर के लिए किया कुछ खास

कभी-कभी जिंदगी की सबसे छोटी घटनाएं भी दिल को गहराई से छू जाती हैं. बेंगलुरु में एक साधारण ऑटो राइड के दौरान ऐसा ही एक भावुक पल सामने आया, जब एक महिला और ऑटो ड्राइवर के बीच इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली. 

बेंगलुरु में एक महिला की दरियादिली की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. इस महिला का नाम प्रियंका बताया जा रहा है, जिन्होंने एक ऑटो ड्राइवर के लिए ऐसा काम किया, जिसे लोग अब खूब सराह रहे हैं.

बारिश में भीगते हुए जारी रखा सफर

प्रियंका ने बताया, कि उन्होंने जेपी नगर से कोरमंगला जाने के लिए ऑटो बुक किया था. जब सफर शुरू हुआ, तब मौसम साफ था, लेकिन कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई. ऑटो में कवर नहीं होने की वजह से दोनों पूरी तरह भीग गए. इसके बावजूद ड्राइवर ने सफर जारी रखा और बीच में कहीं भी नहीं रुका.

देखें Video:

ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता दिल

सफर के दौरान ड्राइवर बार-बार प्रियंका से पूछता रहा कि वह ठीक हैं या नहीं. जब उन्होंने उससे पूछा कि क्या उसे ठंड लग रही है, तो उसने मुस्कुराते हुए कहा- हां, लेकिन क्या कर सकते हैं. ड्राइवर ने यह भी बताया, कि उसने राइड स्वीकार कर ली है, इसलिए वह बीच में नहीं रुक सकता. यही उसकी जिम्मेदारी है.

महिला ने दिखाई इंसानियत

जैसे ही प्रियंका अपने घर के पास पहुंचीं, उन्होंने ड्राइवर से थोड़ी देर रुकने को कहा और उसके लिए एक टी-शर्ट लेकर आईं. टी-शर्ट मिलने पर ड्राइवर की मुस्कान ने साफ दिखा दिया कि उसे इसकी कितनी जरूरत थी. यह छोटा सा कदम, लेकिन दिल को छू लेने वाला था.

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

प्रियंका ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, कि आज के समय में ऐसी इंसानियत बहुत कम देखने को मिलती है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे काम ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ऑफिस में 2 बजे काम बंद, शुरू हो जाती है ‘पिकनिक', इस कंपनी की अनोखी पॉलिसी ने जीता सबका दिल

किस्मत अच्छी है मैं दुबई में रहता हूं...मुंबई का हाल देख हैरान हुआ शख्स, बोला- इतनी कीमत, पर सुविधाएं नहीं?

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Driver Story, Humanity, Kindness Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com