विज्ञापन

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वेज बिरयानी में निकला चिकन पीस, लोग बोले- पुलाव मंगाना चाहिए

एयरपोर्ट के रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में चिकन पीस मिलने का दावा करने वाले परिवार की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. मामले को लेकर जांच की मांग की गई है.

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वेज बिरयानी में निकला चिकन पीस, लोग बोले- पुलाव मंगाना चाहिए
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वेज बिरियानी में निकला चिकन पीस
X/@PiyushpaviA

Viral Video: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्थित एक रेस्टोरेंट से एक परिवार ने वेज बिरयानी ऑर्डर किया. जब बिरयानी की प्लेट सामने आई और खाना शुरू किया तो उसमें में चिकन पीस निकल आया. इसके बाद परिवार और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ जमकर बहस हो गई. बहस का वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है. साथ ही युवक ने इस मामले को उजागर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें दो वीडियो में वेज बिरियानी का बिल शेयर किया, जबकि वेज बिरियानी में चिकन पीस निकला. 

टर्मिनल 1 पर स्थित रेस्टोरेंट की घटना 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीयूष अग्रवाल ने एक पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर रेस्टोरेंट में हमारे परिवार ने वेज बिरयानी ऑर्डर किया था. पीयूष ने अपनी एक्स पोस्ट में बिल भी शेयर किया है, पर उनके सामने जब बिरयानी आई तो वह उसमें चिकन पीस निकला.

युवक ने जांच कर सख्स कार्रवाई की मांग की

पीयूष ने एक्स पर लिखा कि हमारा परिवार पूरी तरह से शाकाहारी है और बच्चों ने अनजाने में इसे खा लिया. इससे हमें बहुत दुख हुआ है और हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले पीयूष ने FSSAI, बेंगलुरु एयरपोर्ट और संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है. पीयूष ने अपनी पोस्ट में अनुरोध किया कि अधिकारी सीसीटीवी या ऑर्डर रिकॉर्ड चेक करें और सख्त कार्रवाई करें. 

एक्स पोस्ट के अनुसार, एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर गेट 16-17 पर टेस्ट ऑफ इंडिया रेस्टोरेंट है. इसी रेस्टोरेंट में 30 अक्टूबर को यह घटना हुई. एक्स यूजर पीयूष की पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट किए हैं. अमनप्रीत सिंह संधू ने लिखा कि यह अब एक चलन बन गया है. गलती से परोसा गया पूरा मांसाहारी भोजन आप मज़े से खाते हैं और फिर कहते हैं कि इससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और आपको मुआवज़ा चाहिए. चिकन बिरयानी में चिकन के टुकड़े साफ़ दिखाई देते हैं.

इस पर पीयूष ने जवाब दिया कि हमें जो बिरयानी मिली, उसमें चिकन का पूरा लेग पीस नहीं था. उसमें चिकन के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े ही थे, जैसा कि आप फोटो में साफ देख सकते हैं. हमने उन टुकड़ों को अलग कर दिया, और बची हुई बिरयानी अभी भी कटोरे में है, जिसे आप वीडियो में साफ देख सकते हैं. कृपया इस तरह के दावे करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

यूजर ने कमेंट किया- बिरयानी मतलब मांस होता है

एक अन्य एक्स यूजर ने कमेंट किया कि बिरयानी का मतलब मांस होता है. उस शाकाहारी चीज़ को पुलाव कहते हैं. एक और यूजर ने कमेंट में लिखा कि अगर आप पूरी तरह शाकाहारी हैं तो आपने बिरयानी क्यों मंगवाई? बिरयानी का मतलब बीफ होता है. आपको स्वास्तिका रेस्टोरेंट से वेज पुलाव मंगवाना चाहिए, इससे बेहतर है कि आप अपना खाना खुद बनाएं. पैसे और फॉलोअर्स के लिए रेस्टोरेंट को बदनाम करना बंद करें.

(अस्वीकरण: यह कहानी X पर वायरल हुई एक पोस्ट पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)

यह भी पढ़ें | हर्ष गोयनका की तारीफ पर IAS तुकाराम मुंडे ने दिया जवाब, बोले- 'ईमानदारी एक्सेप्शन नहीं, नॉर्म होनी चाहिए'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Bengaluru Airport, Bengaluru Airport  video, FSSAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com