दिल्ली, हरियाणा से राजस्थान के बीच नमो भारत कॉरिडोर के 4 रूट की राह साफ हो गई है और NCRTC ने इनकी डीपीआर सरकार को सौंप दी गई है. इसमें दिल्ली-अलवर नमो भारत रूट और दिल्ली-बावल नमो भारत रूट शामिल हैं. राजस्थान के बावल से आगे बहरोड़ तक रैपिड रेल रूट एक्सटेंड किया जाएगा. इसके अलावा गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रूट भी है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) के प्लान से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच नमो भारत का हाईस्पीड नेटवर्क बनेगा.
दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के 8 कॉरिडोर
NCR 2032 मास्टर प्लान में नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में आठ RRTS हाईस्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर तय किए गए हैं. इसमें दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल,दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक शामिल हैं. दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़)-बावल नमो भारत रूट हरियाणा समेत तीन राज्यों को जोड़ेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली से हरियाणा के 20 बड़े शहर कनेक्ट
यह दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान के औद्योगिक शहरों गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल से कनेक्ट होता है. दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक रूट में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन चलेगी. इसके अलावा दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ रूट भी है, जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ यूपी और दिल्ली के बीच नमो भारत की नई कनेक्टिविटी होगी.
दिल्ली में कहां-कहां स्टेशन
1. सराय काले खां पहला स्टेशन, दिल्ली से नमो भारत का हब
2. आईएनए (INA) दिल्ली मेट्रो की येलो और पिंक लाइन से कनेक्ट
3. मुनिरका (Munirka): मैजेंटा लाइन मेट्रो से कनेक्ट
4. एयरोसिटी जो IGI एयरपोर्ट T3/T1 से कनेक्शन
हरियाणा में नमो भारत रूट
5. उद्योग विहार (Udyog Vihar)
6. गुरुग्राम सेक्टर-17
7. राजीव चौक
8. खेड़की दौला, द्वारका एक्सप्रेसवे और एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास
9. मानेसर, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग हब.
10. पंचगांव, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब
11. बिलासपुर चौक
12. धारूहेड़ा नमो भारत का मुख्य डिपो
13. मानेसर बावल इंडस्ट्रियल रीजन
14. रेवाड़ी
15. बावल इंडस्ट्रियल हब
राजस्थान में नमो भारत रूट
16. शाहजहांपुर
17. नीमराना
18. बहरोड़

एनएच-48 पर ट्रैफिक जाम घटेगा
दिल्ली के सराय काले खां से बावल, मानेसर की दूरी नेशनल हाईवे-48 (NH-48) के ट्रैफिक जाम से 2-2.5 घंटे में होती है. नमो भारत ट्रेन से यह सफर 50 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा.मानेसर, धारूहेड़ा और बावल का ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग हब भी इससे कनेक्ट हो जाएगा. दिल्ली, गुरुग्राम के आईटी पेशेवर, मजदूरों का बावल आना-जाना आसान होगा. दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 पर गुड़गांव और मानेसर के बीच टोल प्लाजा और सिरहौल, खेड़की दौला पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा. यह रूट दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से सीधे जुड़ेगा.
दिल्ली-अलवर रूट प्रायोरिटी कॉरिडोर में
दिल्ली-अलवर नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर 164 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है. ये दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ता है. यह दिल्ली से गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और नीमराना से होते हुए राजस्थान के अलवर तक जाता है. इससे दिल्ली सराय काले खां से अलवर तक का सफर 100 से 110 मिनट में तय हो पाएगा.
- 164 किलोमीटर लंबाई
- 22 स्टेशन प्रस्तावित
- 160 किमी प्रति घंटा

शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ रूट
दिल्ली के सराय काले खां से शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ का 107 किमी का रूट है. इसमें SNB से बानसूर होकर सोठनाला तक है. सोठनाला से अलवर तक इसका तीसरा चरण है. यह दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 के समानांतर चलेगा. मुख्य टर्मिनल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, बस टर्मिनल और मेट्रो से कनेक्टिविटी होगी. दिल्ली, हरियाणा के बाद राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ खैरातल, अलवर तक ये रूट जाएगा. इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक घटेगा. सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक और खेड़की दौला टोल पर ट्रैफिक जाम में कमी आएगी. यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी कनेक्ट होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं