विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

लंगूरों को अपने बच्चे की तरह पालती-पोषती है यह महिला, मिलियंस बार देखा जा चुका है VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला और लंगूरों के बच्चे का ये प्यार लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे यह महिला अपने बच्चे की तरह इन लंगूरों को पाल-पोष रही है.

लंगूरों को अपने बच्चे की तरह पालती-पोषती है यह महिला, मिलियंस बार देखा जा चुका है VIDEO
महिला और लंगूरों के बीच ऐसा प्यार देख दिल हो जाएगा खुश, VIDEO देखते रह जाएंगे आप

कहते है कि इंसान हो या जानवर मां की ममता एक समान ही होती है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें कभी किसी जानवर को इंसान के बच्चे के साथ घुलते-मिलते या फिर मां-बच्चे की तरह प्यार लुटाते देखा जाता है, तो कभी किसी इंसान को किसी जानवरों को अपने बच्चे से भी बढ़कर उसको पालते-पोषते देखा जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और लंगूरों के बच्चे का ये प्यार हर किसी का दिल छू रहा है. इंसानों और लंगूरों के बीच ऐसा प्यार बहुत कम ही देखने को मिलता है. आप भी देखिए प्यार फैलाता यह खूबसूरत वीडियो.

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो बेहद प्यारा है, जो इंसानों और जानवरों के बीच के प्यार की परिभाषा को बयां कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि, एक घर की छत पर लंगूरों का मेला सा लगा हुआ है. इस बीच एक महिला किसी बच्चे की तरह एक लंगूर को गोद में लेकर कटोरे में भरा दूध पिलाती नजर आ रही है. थोड़ी ही देर बाद महिला दूसरे लंगूरों का नाम पुकारती हुई दिखाई देती है. इस दौरान एक दूसरा लंगूर महिला के गोद में आकर कटोरे से दूध पीने लगता है. वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, महिला अपने बच्चे की तरह इन लंगूरों पर प्यार लुटा रही है. महिला और लंगूरों का यह वीडियो वाकई दिल को छू लेना वाला है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. लोग वीडियो को देख तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 326K यूजर्स ने पसंद किया है. वहीं अब तक इस वीडियो पर 6.6K कमेंट्स आ चुके हैं, जबकि 4.4M बार इस वीडियो को देखा जा चुका है.

* ""इंसान की तरह दुकान से बाहर निकलती गाय का अंदाज देख लोगों के उड़े होश, देखें VIDEO
* 'Video:'मौत के कुछ घंटों बाद ताबूत में बंद बच्ची फिर से हुई जिंदा, डॉक्टर्स ने मान लिया था डेड
* "खूंखार मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया शख्स, आगे जो हुआ उसे देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

देखें वीडियो- ऋतिक रोशन यलो को-ऑर्ड सेट में आए नजर, फैंस में दिखा जबरदस्‍त क्रेज 

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey, Monkey Video, Woman Taking Care Of Monkeys, Baboon Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com