विज्ञापन

बंदर सबसे ज्यादा किस चीज से डरते हैं? बंदर भगाने का पौधा छत पर लगा दें खौफ में पैर भी नहीं रखेगा

बंदर भगाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है? छत पर बंदरों के आने से पानी की टंकी, कपड़ों और खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंच सकता है. मजबूत ढक्कन, ताला, जाली और साफ-सफाई जैसे उपाय अपनाकर बंदरों की आवाजाही कम कर सकते हैं.

बंदर सबसे ज्यादा किस चीज से डरते हैं? बंदर भगाने का पौधा छत पर लगा दें खौफ में पैर भी नहीं रखेगा
बंदरों को कैसे डराया जाए?
ndtv

शहरों से लेकर कस्बों तक बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है. खासकर उन घरों में जहां छत पर पानी की टंकी रखी होती है. कई बार बंदर टंकी का ढक्कन खोलकर फेंक देते हैं या पाइप को नुकसान पहुंचा देते हैं. इतना ही नहीं, छत पर सूख रहे कपड़े, अचार, फल और दूसरी खाने-पीने की चीजों को भी बिखेर देते हैं. इससे लोगों को आर्थिक नुकसान तो होता ही है. साथ ही पानी की टंकी में गंदगी पहुंचने का खतरा भी रहता है. अगर आपके घर की छत पर भी बंदर आते हैं तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी को कम कर सकते हैं.

पानी की टंकी का ढक्कन बंदरों से कैसे बचाएं?

टंकी का ढक्कन खुला रहने से पानी में गंदगी और कीटाणु पहुंच सकते हैं. इसलिए सबसे पहले इसे सुरक्षित करना जरूरी है. सबसे पहले टंकी के ढक्कन पर मजबूत कब्जा, कुंडी और ताला लगवाएं. इससे बंदरों के लिए ढक्कन खोलना मुश्किल होगा. साथ ही टंकी के आसपास मजबूत और सुरक्षित धातु की जाली लगवा सकते हैं. इससे बंदरों की पहुंच कम होगी. इसके अलावा, नुकीली स्पाइक स्ट्रिप्स लगााने से बंदरों को चोट लग सकती है. इनकी जगह सुरक्षित बैरियर और ढक्कन का इस्तेमााल करें.

बंदर भगाने का पौधा

बंदर अगर आपकी छत पर रोज आ रहे हैं और पानी की टंकी का ढक्‍कन और कपड़े लेकर भाग रहे हैं, तो आप यह पौधा छत पर लगा लीज‍िए. फ‍िर देख‍िए बंदर आपकी छत पर पैर रखने से भी डरेगा. जी हां, आप लेमनग्रास, तुलसी, एलोवेरा, हल्‍दी और कैक्‍टस का पौधा छत पर उगा दीज‍िए. फ‍िर बंदर आपके घर की तरफ ब‍िल्‍कुल नहीं आएंगे. 

छत पर बंदरों को आने से रोकने के तरीके

एक्सपर्ट ने बताया कि छत पर फल, सब्जियां, अनाज और अचार खुले में न रखें. कूड़ेदान को भी ढककर रखें. खाने की चीजें बंदरों को बार-बार छत पर आने के लिए आकर्षित कर सकती हैं. साथ ही बाजार में बंदरों को डराने के लिए नकली सांप और डरावने गुब्बारे मिलते हैं. लेकिन इनसे बंदर हमेशा दूूर रहेंगे, इसका कोई पक्का प्रमाण नहीं है. जहां से बंदर छत पर आते हैं, वहां मजबूत जाली या बैरियर लगवाने से उनकी आवाजाही कम की जा सकती है. बता दें कि टंकी का ढक्कन ठीक से बंद है या नहीं, इसकी जांच करते रहें. पानी में गंदगीी पहुंचने का शक हो तो सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच कराएं.

ड्रम बजाने से दूर भागता है बंदर

बंदरों को डराने वाले उपकरण जैसे कि बंदरों को डराने वाले झंडे, बंदरों को डराने वाले गुब्बारे आदि का उपयोग करके आप बंदरों को छत से दूर रख सकते हैं. ये उपकरण बंदरों को डराते हैं और वे दूूर भाग जाते हैं. वहीं बंदरों को डराने के लिए कुछ लोग छत पर ड्रम भी रखते हैं. ड्रम बजाने से भी बंदर भाग जाते हैं. वहीं छोटेे ड्रम भी ला सकते हैं. जिन्हें नीचे बजाने से बंदर ऊपर बैठे हुए दूर भाग जाते हैं.

ये भी पढ़ें- जमी हुई मैल कैसे निकालें? गर्दन पर जमी मैल को कैसे हटाएं, घर पर बना लें मैल उतारने वाला साबुन

बंदरों को भगाने के लिए न करें ये गलतियां

बता दें कि  बंदरों को भगाने के लिए उन पर मिर्च पाउडर फेंकना, गुलेल चलाना या डंडे से मारना खतरनाक हो सकता है. इससे बंदर घाायल हो सकते हैं और पलटकर हमला भी कर सकते हैं. उन्हें छेड़ने या खाना खििलाने से बचें. अगर बंदरों का झुंड लगातार परेशान कर रहा है तो स्थानीय वन विभाग या संबंधित नगर निकााय से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Drive Away Monkeys, Bandar Kaise Bhagaye, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com