विज्ञापन

शिमला में बंदर ने छीना 81 हजार से भरा बैग, पेड़ पर चढ़कर करने लगा 500 के 'नोटों की बारिश'

शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने बैंक जा रहे व्यक्ति से नोटों से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़ गया. उसके बाद जो हुआ, उससे यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई.

शिमला में बंदर ने छीना 81 हजार से भरा बैग, पेड़ पर चढ़कर करने लगा 500 के 'नोटों की बारिश'
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने हड़कंप मचा दिया.
NDTV Reporter

Viral Video: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. यहां एक बंदर ने बैंक में पैसे जमा करने जा रहे शख्स के हाथ से 81,800 रुपये से भरा बैग छीन लिया. इसके बाद बंदर सीधे पेड़ पर चढ़ गया और बैग में से एक-एक नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा.

पेड़ से की 'नोटों की बारिश'

अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह हवा में उड़ता देख पीड़ित शख्स के होश उड़ गए. उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों की मदद से उन बिखरे नोटों को इकट्ठा किया और फिर उससे वो बैग वापस लेने की कोशिश भी की. लेकिन बंद ने बैग वापस नहीं दिया और सारे नोट हवा में उड़ा दिए. 

1500 रुपये का नुकसान, कई नोट फाड़े

पीड़ित शख्स ने कहा, 'आसपास के लोगों की मदद के बाद ज्यादातर रकम तो वापस मिल गई, लेकिन नुकसान फिर भी हुआ. जमा किए गए पैसों में से करीब 1,500 रुपये नहीं मिल पाए. इसके अलावा, बंदर ने 500-500 रुपये के कुछ नोटों को फाड़कर भी बर्बाद कर दिया.'

बढ़ता जा रहा है बंदरों का आतंक

बताते चलें कि शहर में बंदरों की वजह से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब तक बंदर लोगों का खाने-पीने का सामान ही छीनते थे, लेकिन सरकारी परिसर में हुई नकदी पर हाथ साफ करने की इस घटना ने सबकी चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें | भारत-चीन बॉर्डर के गांव में बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बना रहे 'केरल वाले सर', नेचर को बनाया क्लासरूम

यह भी पढ़ें | जब आमने-सामने आई थीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, GWR Day से पहले फिर चर्चा में आया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shimla News, Himachal Pradesh News, Monkey Snatches Money, DC Office, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com