विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2023

47 साल की उम्र में फिल्म एक्ट्रेस आर्या पार्वती की मां ने दी बेटी को जन्म, लोगों ने कहा- बधाई हो!

एक्ट्रेस आर्या पार्वती की उम्र 23 साल है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट लिखा है, वह काफी सुंदर है. उन्होंने लिखा है- मेरी छोटी बहन आई है, मुझे बेहद खुशी है. मैं परिवार में उसका स्वागत करती हूं. 23 साल बाद घर में कोई आई है. उसे बहुत प्यार. जल्दी आ जाओ बहन.

47 साल की उम्र में फिल्म एक्ट्रेस आर्या पार्वती की मां ने दी बेटी को जन्म, लोगों ने कहा- बधाई हो!

मलयालम टीवी एक्‍ट्रेस आर्या पार्वती की मां ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है. मां की उम्र 47 साल है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना हुआ है. खुद आर्या पार्वती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर जानकारी दी. इस कहानी को जानने के बाद लोगों को आयुष्मान खुराना अभिनित फिल्म बधाई हो की याद आ रही है. इस फिल्म में देखा जा सकता था कि कैसे अधेड़ उम्र में आयुष्मान खुराना की मां एक बच्ची को जन्म देती हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे पॉजीटिविटी के साथ देख रहे हैं. कई यूज़र्स ने आर्या और उनके परिजनों को बधाई भी दी है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखें 

एक्ट्रेस आर्या पार्वती की उम्र 23 साल है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट लिखा है, वह काफी सुंदर है. उन्होंने लिखा है- मेरी छोटी बहन आई है, मुझे बेहद खुशी है. मैं परिवार में उसका स्वागत करती हूं. 23 साल बाद घर में कोई आई है. उसे बहुत प्यार. जल्दी आ जाओ बहन.

इस पोस्ट पर करीब 2 लाख 59 हज़ार लोगों के लाइक्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस पोस्ट पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. इस पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर खबर है. बच्ची को सारी खुशियां मिले. वहीं इस तस्वीर पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत शानदार और प्यारा. आप सभी को बधाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arya Parvath, Arya Parvathi Announces Her Mother Delivered A Baby Girl At 47, Arya Parvathi Shares Mothers Pregnancy News, Arya Parvathi, Trending News And Views, NDTV Zara Hatke, NDTV Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com