विज्ञापन

27 साल की उम्र में सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के बेटे प्रेस्ली गेरबर का निधन, रिहैब सेंटर में चल रहा था इलाज

सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडी गेरबर के बेटे प्रेस्ली गेरबर का 27 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुई. परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की अपील की है.

27 साल की उम्र में सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के बेटे प्रेस्ली गेरबर का निधन, रिहैब सेंटर में चल रहा था इलाज
27 साल की उम्र में प्रेस्ली गेरबर का निधन
नई दिल्ली:

प्रेस्ली गेरबर, सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडी गेरबर के बेटे का 27 साल की उम्र में निधन हो गया. PEOPLE की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेरबर की मौत एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में हुई. प्रेस्ली के निधन के बाद परिवार ने कहा कि ये बेहद मुश्किल और दर्दनाक समय में है, इसके लिए उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए." उनकी मौत की वजह को लेकर फिलहाल कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रेस्ली, मॉडल और एक्ट्रेस काइया गेरबर के बड़े भाई थे. उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था और 15 साल की उम्र में IMG Models के साथ साइन कर लिया था. अपने करियर के दौरान उन्होंने Moschino और Dolce & Gabbana जैसे फैशन हाउस के लिए रैंप वॉक किया. इसके अलावा वो Calvin Klein और Celine जैसे ब्रांड्स के कैंपेन में भी नजर आए.

गेरबर ने मेंटल हेल्थ और नशे की आदत से जुड़े होने की बात पब्लिकली बताई थी. 2019 में DUI (नशे में गाड़ी चलाने) के आरोप का सामना करने के बाद उन्होंने अपने इलाज के बारे में बात की और बाद में अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मेंटल हेल्थ के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए किया. 2024 में उन्होंने "Mental Health Mondays" नाम से वीडियो की एक सीरीज शुरू की, जिसमें वो अपने खुद के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते थे.

ये भी पढ़ें: Emmy Awards 2026 Full Winners List: रिया सीहॉर्न ड्रामा सीरीज में बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, यहां है विनर्स की फुल लिस्ट

उनकी बहन काइया ने भी हाल ही में Vogue के साथ एक इंटरव्यू में प्रेस्ली की नशे की लत से जूझने की बात का जिक्र किया था. परिवार पर इसके असर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब किसी परिवार में ऐसा कुछ होता है, तो यह हर किसी को एक लेवल पर ला देता है. मुझे लगता है कि इसी वजह से मैंने खुद को परिवार में हमेशा आसान बच्चा समझना शुरू कर दिया और कभी मदद मांगना नहीं चाहती थी. क्योंकि ऐसा महसूस हो रहा था कि दो ऐसे बच्चों की जिम्मेदारी उठाना बहुत मुश्किल हो रहा है, जिन्हें लगातार देखभाल और जरूरत थी."

काइया ने ये भी बताया कि उनके परिवार में पर्सनल मामलों को लेकर हमेशा से काफी प्रिवेसी रखी गई है, लेकिन प्रेस्ली ने अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात करना चुना.

काइया ने कहा, "मेरे माता-पिता ने हमारी जिंदगी के ज्यादातर समय में बहुत ज्यादा प्राइवेसी रखना पसंद किया और किसी के साथ कुछ शेयर नहीं किया. और अब हमारे पास मेरे भाई के रूप में एक ऐसे इंसान हैं, जो कहते हैं, 'मैं हर किसी के सामने बहुत इंसानी तरीके से पेश आऊंगा.' आप दुनिया से इतना ही कुछ छिपा सकते हैं. किसी चीज पर ढक्कन लगाने की कोशिश करने से उस इंसान को ऐसा महसूस होता है जैसे आपको उससे शर्म आती है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Presley Gerber, Presley Gerber Death, Hindi News, NDTV News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com