सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में लोगों पर रील्स बनाने की धुन सनक के हद तक पहुंच चुकी है. हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्योंकि रील्स बाज आजकल न समय देख रहे हैं और ना ही जगह. जहां इनका मन हो जाए बस वही जगह वीडियोग्राफी शुरू हो जाती है. पहाड़ की चोटी से लेकर चलती बाइक और स्कूटी पर खड़े होकर लोग नाच गाने से लेकर अश्लील हरकतों पर उतर आते हैं. हालांकि, जो जगह इन इंफ्लुएंसर्स की उटपटांग हरकतों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है, वह है दिल्ली मेट्रो. शाहरुख के स्टाइल में बोलें तो दिल्ली मेट्रो... नाम तो सुना ही होगा. यहां की तनातनी से लेकर नाच-गाना और तमाम तरह की उटपटांग हरकतों के वीडियो सामने आते रहते हैं. हालांकि, इस बार दिल्ली मेट्रो में कुछ ऐसा देखने को मिला कि लोग कहने लगे कि इन्हीं की वजह से हमारी संस्कृति और संस्कार अभी बचे हुए हैं.
दिल्ली मेट्रो में भजन गाती दिखीं महिलाएं
दिल्ली मेट्रो के ताजातरीन वायरल वीडियो में महिलाओं का एक समूह गोल घेरा बनाकर ट्रेन के फ्लोर पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. तालियों की थाप के साथ सभी महिलाएं एक साथ कुछ गाते हुए नजर आ रही है. कैप्शन के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही हरियाणा की ग्रामीण महिलाएं दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठ कर भजन गा रही हैं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पहली बार दिल्ली मेट्रो से निकल कर आने वाले किसी वीडियो पर लोग खुशी जता रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
यहां देखें वीडियो
लोगों ने की तारीफ
दिल्ली मेट्रो में भजन गा रही महिला मंडली का ताजा वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. पहली बार दिल्ली मेट्रो के किसी वीडियो पर लोग पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 6.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 27 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और इसे अन्य 22 हजार यूजर्स के साथ शेयर भी किया है. वीडियो पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये है हमारी आखिरी मर्यादा वाली पीढ़ी." दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने ही भारतीय सभ्यता और संस्कार को बचा रखा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं