विज्ञापन

मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत

सोचिए...आपने बड़े शौक से मटन बनाया, बार-बार पकाया, लेकिन वो पकने का नाम ही न ले...गुस्सा आएगा या हंसी? आंध्र प्रदेश से आई ये अजीब मगर मजेदार खबर आपको हैरान भी करेगी और मुस्कुराने पर मजबूर भी.

मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत
किचन से थाने तक...ना पका मटन बना वायरल खबर

Mutton Not Cooking Complaint: जरा सोचिए...आपने पूरे शौक से मटन बनाया, मसाले डाले, घंटों पकाया, लेकिन वो पकने का नाम ही न ले! अब ऐसे में आप क्या करेंगे? ज्यादातर लोग हार मान लेंगे, लेकिन एक शख्स ऐसा भी निकला...जो कच्चा मटन लेकर सीधे पुलिस स्टेशन ही पहुंच गया. आंध्र प्रदेश की यह अजीबोगरीब मामला अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जहां किचन की परेशानी बन गई थाने की शिकायत और पुलिस को भी करना पड़ा इस अनोखे मामले का हल.

ये भी पढ़ें:-जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स

मटन नहीं पका तो पहुंच गए थाने (Man Goes to Police Station Over Uncooked Mutton)

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर (Anantapur) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स कच्चा मटन लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. मामला ताडिपत्री टाउन (Tadipatri Town Police Station) का है, जहां रहने वाले सोडाला हाजी (Sodala Haji) ने पुलिस से शिकायत की कि उनका खरीदा हुआ मटन पक ही नहीं रहा. हाजी ने उगादी (Ugadi celebrations) के मौके पर खास तौर पर भेड़ के सिर का मटन खरीदा था, जिससे वह पारंपरिक talakura curry बनाना चाहते थे, लेकिन करीब 20 बार कोशिश करने के बाद भी मटन सख्त ही रहा. 

ये भी पढ़ें:-मरने के बाद कैसा लगेगा? जिंदा होकर भी मौत का ट्रायल!

पुलिस भी हुई हैरान, फिर लिया एक्शन (Police Surprised, Then Took Action)

जब हाजी बर्तन में भरा मटन लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस अधिकारी भी पहले तो हैरान रह गए, लेकिन शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया गया. सर्किल इंस्पेक्टर आनंद राव (Town Circle Inspector Ananda Rao) ने मामले को गंभीरता से लिया और मटन बेचने वाले दुकानदार से बात की. जांच के बाद दुकानदार ने अपनी गलती मानते हुए खराब मटन की जगह नया और सही मटन (mutton) देने का फैसला किया. यह मामला भले ही मजेदार लगे, लेकिन यह बताता है कि ग्राहक अपने अधिकारों को लेकर अब जागरूक हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com