BSEB Bihar Board Result 2026 LIVE UPDATES: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से आज यानी 23 मार्च को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री पटना से रिजल्ट जारी करेंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, आनन्द किशोर के अनुसार शिक्षा मंत्री 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी करेंगे. इस अवसर पर डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे. रिजल्ट को https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com जाकर देखा जा सकेगा.
इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच हुई थी. जिसके बाद से ही छात्रों को बेसब्री से इसका इंतजार है.
ये भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result: SMS, DigiLocker और App से कैसे देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट
QR कोड स्कैन कर चेक कर सकते हैं रिजल्ट -

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
BSEB Bihar Board Result 2026 LIVE UPDATES:
Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. छात्र अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ नई वेबसाइट्स interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर चेक कर पाएंगे.
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड टॉपर्स के वीडियो अब नहीं होंगे वायरल, रिजल्ट से पहले हो चुका है वेरिफिकेशन
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के नतीजों से पहले पटना में 'टॉपर्स का टेस्ट' शुरू हो चुका है. बोर्ड अब किसी भी छात्र को बिना वैरिफिकेशन के टॉपर घोषित नहीं करता है. इससे कोई भी फर्जी टॉपर सामने नहीं आता है और बोर्ड की किरकिरी भी नहीं होती है.
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने वाले हैं. नतीजों को खुद राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे. जानकारी अनुसार रिजल्ट को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा.
Class 12th BSEB Bihar Board Result:एनडीटीवी पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
ऐसा करते ही बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश
बिहार बोर्ड इस बार टॉपर्स पर इनामों की बारिश करेगा. टॉपर्स को लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा और टॉप-10 में आने वाले छात्रों को भी कैश में इनाम मिलेगा.
BSEB 12th Result 2026 LIVE: इतने बजे जारी होगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड की तरफ से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. बताया गया है कि शिक्षा मंत्री पटना से दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र एनडीटीवी की वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं.