Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 LIVE Updates: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. आदित्य धर निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के पहले चार दिन में ही कमाल के आंकड़े दर्ज कर लिए हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई थी, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू (डे 0) पर 43 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन (डे 1) इसका कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन (डे 2) थोड़ी गिरावट आई और 80.72 करोड़ रुपये बने. लेकिन तीसरे और चौथे दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिला. शनिवार (डे 3) पर 113 करोड़ और रविवार (डे 4) पर 114.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में हुआ. इस तरह चार दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 691 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसमें ओवरसीज से 149 करोड़ रुपये शामिल हैं. फिल्म ने गदर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ईद के मौके पर दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला, जिससे यह सफलता मिली. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस, कहानी, एक्शन और संगीत को लोगों ने खूब सराहा है.
बता दें कि धुरंधर 2, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी थी और फिल्म ने लगभग 1400 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी किया था. फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया था और उसी समय इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया गया था.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 लाइव अपडेट्स | Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 LIVE Updates:
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: धुरंधर 2 डे वाइज ब्रेक अप, जानें हर दिन का हिसाब
पेड प्रीव्यूज प्लस डे 1 (गुरुवार): 145 करोड़ भारत (नेट), 52 करोड़ ओवरसीज
डे 2 शुक्रवार: 83 करोड़ भारत (नेट), 46 करोड़ ओवरसीज
डे 3 शनिवार: 117 करोड़ भारत (नेट, 58 करोड़ ओवरसीज
डे 4, रविवार: 121 करोड़ भारत (नेट), 56 करोड़ ओवरसीज
Dhurandhar 2 on OTT: जानतें है नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. फिल्म चार दिन में 700 करोड़ रुपये कमा चुकी है. ऐसे में रणवीर सिहं ने साबित कर दिया है कि वह भारत के हीरो नंबर वन हैं. लेकिन आप जानते हैं कि इस बार रणवीर सिंह की फिल्म थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी. बल्कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 ने चौथे दिन 137.43 करो़ड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था जबकि नेट कलेक्शन 114.85 करोड़ का था. धुरंधर 2 साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 ने तीसरे दिन 135.15 करो़ड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था जबकि नेट कलेक्शन 113 करोड़ का था. बता दें कि धुरंधर 2 साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 ने दूसरे दिन 96.76 करो़ड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था जबकि नेट कलेक्शन 80.72 करोड़ का था. बता दें कि धुरंधर 2 साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1 Live Updates: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 या धुरंधर द रिवेंज का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 121.03 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि नेट कलेक्शन 102.55 करोड़ रुपये का था.
Dhurandhar 2 News Live Updates: सिंघम एक्ट्रेस ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, रणवीर सिंह को बताया लेजेंड
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का रिव्यू दिया है और ये सोशल मीडिया पर वलायरल हो रहा है. 22 मार्च 2026 को एक्स पर अपनी लंबी पोस्ट में काजल ने फिल्म को ‘सिनेमैटिक एक्सटसी’ करार दिया. उन्होंने लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज. थोड़ा समय ले और इसमें खुद को डूबने दें.' काजल अग्रवाल ने खास तौर पर रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा, 'रणवीर सिंह , जो आपने फिल्म में किया है मैं उससे अभी तक उबर नहीं पाई हूं. आपने अपने किरदार को बहुत ही ईमानदारी से निभाया है. आप एक लेजेंड हैं.'
Dhurandhar. The Revenge.
— Kajal Aggarwal (@MsKajalAggarwal) March 22, 2026
Take a moment… let it truly sink in.@ranveersingh , I’m still not over what you’ve done here. The emotion, the intensity, the ease, the sincerity… and the sheer hard work behind it all. Your passion bleeds through every frame. Jaskirat and Hamza…
Dhurandhar 2 News Live Updates: धुरंधर 2 का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर चला सिक्का
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर द रिवेंज) ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 80 मिलियन डॉलर (लगभग 670 करोड़ रुपये) की कमाई कर दुनिया की नंबर 2 फिल्म बन गई. रयान गोस्लिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (140 मिलियन डॉलर) के बाद यह दूसरा स्थान हासिल किया. इसने ‘हॉपर्स’, ‘स्क्रीम 7’ और ‘रेडी ऑर नॉट 2’ को पीछे छोड़ दिया. भारत में 4 दिन में 454 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. विदेश में 22 मिलियन डॉलर और अमेरिका में 9.6 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई हुई.
Dhurandhar 2 News Live Updates: धुरंधर 2 का BTS वीडियो वायरल, रणवीर सिंह का अनोखा अंदाज
धुरंधर 2 से रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस BTS वीडियो में रणवीर सिंह का एक खास मौके के लिए मेकअप होता नजर आ रहा है. आपने देखा क्या ये वीडियो.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 Live Update: रणवीर सिंह की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 11 मिलियन डॉलर कमाए
'धुरंधर 2' को दुनिया भर में मिली जबरदस्त चर्चा के बाद, ऐसा लगता है कि यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में भी कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस फिल्म ने शनिवार तक इस क्षेत्र में 11 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 Live Update: आलिया भट्ट ने की धुरंधर 2 की तारीफ
आलिया ने फिल्म का एक स्टिल शेयर किया, जिसमें रणवीर नजर आ रहे हैं, और लिखा, “जसकीरत सिंह रंगी और यह पल… सब कुछ है. डायरेक्टर और एक्टर का जादू, जो पूरी तरह से एक-दूसरे के साथ तालमेल में हैं!”
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 Live Update: रणवीर सिंह की फिल्म ने रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए
धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन, यानी रविवार को एक और रिकॉर्ड बना दिया. शनिवार को सिर्फ एक भाषा में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने के बाद, अब रविवार को भी इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. 21,202 शो से कुल 114.85 करोड़ रुपये जमा हुए.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 Live Update: पवन कल्याण की पत्नी की पीएम मोदी की तारीफ
धुरंधर 2 देखने के बाद पवन कल्याण की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' फिल्म की तारीफ की है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना मजबूत समर्थन जताया है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4 Live Update: जल्द 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2 रणवीर के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही 700 करोड़ के पार जाएगी और पहले हफ्ते में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.