US-Israel vs Iran War Day 24 Live Updates: ईरान के खिलाफ जिस जंग को टीम अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों या अधिक से अधिक एक हफ्ते में खत्म करने का सपना देखा होगा, अब वो 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की इस जंग में अगले 24 घंटे सबसे अहम माने जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि अगर उसने तेल-गैस व्यापार के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा. यह समयसीमा 24 घंटे के अंदर खत्म हो रही है. पूरी दुनिया की नजर ईरान पर है कि क्या वह इस धमकी के सामने झुक जाएगा या फिर अपने अबतक के रुख के अनुसार अमेरिका को कड़ा जवाब देगा. अगर ईरान ट्रंप की चेतावनी के सामने झुकने से इनकार करता है और ट्रंप हमला करने का आदेश देते हैं तो जंग एक अगल ही चरण में प्रवेश कर जाएगी.
हम आपके लिए लेकर आए हैं अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी इस जंग का लाइव ब्लॉग. युद्ध से जुड़े हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी.
Here Are The Updates Of The US-Israel-Iran War:
होर्मुज स्ट्रेट पर होगा US का कंट्रोल?
ईरान युद्ध को लेकर सोमवार को बड़ी हलचल हुई. ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी नेताओं के साथ दो दिन से उनकी बातचीत चल रही है. इसके बाद उन्होंने 5 दिन के लिए सीजफायर का ऐलान भी किया. अब ट्रंप ने कहा है वह होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि वह 'अगले अयातुल्ला' के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल कर सकते हैं. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान "बहुत बुरी तरह" एक समझौता करना चाहता है.
ट्रंप के बयान पर ईरान ने क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर 5 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगी. हालांकि, इस पर ईरान ने मजाक उड़ाया है. ईरान के नेशनल सिक्योरिटी एंड फॉरेन पॉलिसी कमीशन के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा कि ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर पीछे हट गए हैं. शैतान की एक और हार हुई.

ईरान-अमेरिका में 5 दिन का सीजफायर- ट्रंप का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका में 5 दिन का सीजफायर होने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन तक हमला नहीं करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन में अच्छी बातचीत हुई है.

LPG लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज
सूत्रों ने बताया कि भारतीय झंडा लगे दो भारतीय जहाज- जग वसंत और पाइन गैस भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इनमें LPG है. बताया जा रहा है कि ये दोनों जहाज फारस की खाड़ी से रवाना हो चुके हैं और भारत की ओर आ रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने से पहले ये जहाज लारक केश्म चैनल (ईरानी जलक्षेत्र) की ओर आ रहे हैं.
Two Indian Flagged LPG tankers, JAG VASANT & PINE GAS are enroute from the Persian Gulf likely to India, they are currently heading towards the Larak Qeshm Channel (Iranian waters) before transiting the Strait of Hormuz pic.twitter.com/Q5JSapGWjy
— Damien Symon (@detresfa_) March 23, 2026
US-Israel-Iran War Live Updates: धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : ईरानी विदेश मंत्री
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और इजरायल पर बड़ा निशाना साधा है. अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान ने इस सामरिक समुद्री मार्ग को बंद नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जहाजों की आवाजाही में आ रही कमी का मुख्य कारण बीमा कंपनियों में व्याप्त युद्ध का भय है, जिसकी वजह से शिपिंग कंपनियां इस क्षेत्र से गुजरने में संकोच कर रही हैं. अराघची ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.
US-Israel-Iran War Live Updates: सऊदी अरब ने 2 बैलिस्टिक मिसाइलों को डिटेक्ट किया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सोमवार को आने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया. सऊदी और उसके खाड़ी पड़ोसी देश ईरानी हमलों का सामना कर रहे हैं. सऊदी के मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, "रियाद क्षेत्र की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से एक को रोक लिया गया और दूसरी निर्जन (जहां कोई नहीं रहता) क्षेत्र में गिर गई."
US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ संघर्ष में सभी विकल्प खुले हैं: अमेरिकी दूत
अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दो तरह की रणनीति पर काम कर रहा है. एक तरफ वह अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर जिम्मेदारी बांट रहा है और दूसरी तरफ जरूरत पड़ने पर सीधे सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दे रहा है. यह बात संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कही. सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में वॉल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका दोनों रास्तों पर एक साथ आगे बढ़ सकता है. उन्होंने साफ किया कि यह जरूरी नहीं है कि अमेरिका सिर्फ बल प्रयोग करे या केवल सहयोगियों पर निर्भर रहे, दोनों विकल्प साथ-साथ चल सकते हैं.
उन्होंने बताया कि अब इटली, जर्मनी, फ्रांस समेत कई देश इस मिशन में मदद के लिए आगे आए हैं. इसके अलावा जापान ने भी नौसेना सहयोग देने का वादा किया है, क्योंकि खाड़ी से निकलने वाले तेल का बड़ा हिस्सा एशिया जाता है. वॉल्ट्ज ने यह भी कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर कार्रवाई तेज करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पहले ही साफ कर चुके हैं कि ईरान की सैन्य ताकत, मिसाइल, नौसेना और ड्रोन क्षमता को लगातार कमजोर किया जाएगा.
US-Israel-Iran War Live Updates: अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय घायल
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा देश की राजधानी को निशाना बनाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं. इसमें कहा गया है कि यह घटना अबू धाबी के अल शवामेख इलाके में हुई.
US-Israel-Iran War Live Updates: IEA प्रमुख की चेतावनी- दुनिया को दशकों में सबसे खराब ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि दुनिया को दशकों में सबसे खराब ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है.
US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका का दावा- ईरान ने किसी F-15 फाइटर जेट को नहीं मार गिराया
अमेरिकी सेना ने कहा है कि अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि ईरानी शासन ने हाल ही में ईरान के ऊपर एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. जबकि सच्चाई तो यह है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिकी सेना ने 8,000 से अधिक लड़ाकू उड़ानें भरी हैं. लेकिन इस दौरान ईरान द्वारा किसी भी अमेरिकी लड़ाकू विमान को नहीं गिराया गया है.
🚫 FALSE: Rumors claim the Iranian regime recently shot down a U.S. F-15 over Iran.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 22, 2026
✅ TRUE: U.S. forces have flown more than 8,000 combat flights during Operation Epic Fury. No U.S. fighter aircraft have been shot down by Iran. pic.twitter.com/GzwyY2WktC