Thailand Death Festival: जरा सोचिए...आप पूरी तरह जिंदा हैं, लेकिन कुछ मिनट के लिए खुद को ताबूत में लेटा हुआ देख रहे हैं. ऊपर एक आईना है, जिसमें दिख रहा है आपका ही चेहरा...खामोश, स्थिर, जैसे सब खत्म हो चुका हो. डर लगेगा या फिर अजीब सा सुकून मिलेगा? थाईलैंड का 'डेथ फेस्टिवल' इसी एहसास को सच में बदल रहा है. यहां लोग मौत से भाग नहीं रहे, बल्कि उसे करीब से समझने की कोशिश कर रहे हैं और यही वजह है कि ये अनोखा फेस्ट अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है. थाईलैंड का ये डेथ फेस्ट सिर्फ अजीब नहीं, बल्कि गहरा संदेश देता है...मौत को समझोगे, तभी जिंदगी सही मायनों में जी पाओगे.
ये भी पढ़ें:-मरने से कुछ पल पहले लोग क्या कहते हैं? किस बात का देते हैं इशारा, ICU नर्स ने सुनाए रूह कंपा देने वाले लफ्ज

मौत को महसूस करने का अनोखा मौका (A Unique Chance to Experience Death)
थाईलैंड में इन दिनों एक अलग ही तरह का फेस्ट चर्चा में है...Death Festival Thailand. यहां लोग मौत से भागते नहीं, बल्कि उसे समझने की कोशिश करते हैं. बैंकॉक के पास नोनथाबुरी में लगे इस तीन दिन के मेले में लोग खुद ताबूत में लेटकर 'after death experience' जैसा अहसास लेते हैं. इस फेस्ट का मकसद डर फैलाना नहीं, बल्कि जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराना है. यहां आने वाले लोग coffin experience लेकर खुद को आईने में देखते हैं, जैसे अपनी ही मौत का मंजर देख रहे हों.
ये भी पढ़ें:-क्या Jeffrey Epstein को फ्लोरिडा में देखा गया? इंटरनेट पर मची सनसनी के बाद शख्स ने बताया सच
ताबूत, आईना और 'Test Die' का अनुभव (Coffin, Mirror and the 'Test Die' Experience)
इस फेस्ट की सबसे चर्चित एक्टिविटी है 'Test Die' यानी मौत का ट्रायल. अलग-अलग डिजाइन के ताबूत रखे गए हैं, जिनमें लोग लेटते हैं और ऊपर लगे शीशे में खुद को देखते हैं. ये अनुभव डरावना कम और सोचने पर मजबूर ज्यादा करता है कि जिंदगी कितनी नाजुक है. कई लोग इसे mental peace और self reflection से जोड़कर देख रहे हैं.
बौद्ध सोच और जिंदगी का सच (Buddhist Philosophy and Reality of Life)
इस फेस्ट के पीछे बौद्ध धर्म की सोच है, जो जीवन के चार सच...जन्म, बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु को स्वीकार करने की बात करती है. आयोजकों का मानना है कि, मौत को समझने से इंसान बेहतर जीना सीखता है. यहां एक eco friendly biodegradable coffin भी दिखाया गया, जो प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर अंतिम संस्कार की नई सोच देता है. आज के दौर में लोग मौत से डरते हैं, बात तक नहीं करना चाहते, लेकिन यह फेस्ट सिखाता है कि मौत कोई डर नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें:-बाथरूम में फटा टूथब्रश, महिला ने बताया कैसा था सीन? बोली- किस्मत अच्छी थी वरना...
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी और वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें:-जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं