विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2015

आठ साल की लड़की ने सूखा प्रभावित किसानों को दे दिए अपनी गुल्‍लक में बचाए पैसे

आठ साल की लड़की ने सूखा प्रभावित किसानों को दे दिए अपनी गुल्‍लक में बचाए पैसे
मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ रशिका (फोटो सौजन्‍य : ट्विटर)
मुंबई: नागपुर की रहने वाली आठ वर्षीय राशिका जोशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर अपनी गुल्लक की बचत राशि को सूखा प्रभावित किसानों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया।

राशिका के पिता मनोज जोशी ने बताया, ‘राशिका बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बहुत बड़ी प्रशंसक है। जब उसने मुख्यमंत्री के साथ अभिनेता की तस्वीर देखी तो उसने मुझसे पूछा कि आमिर उनके साथ क्या कर रहे हैं। मैंने उसे बताया कि वह सूखे के कारण जिन किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं उनकी मदद के लिए मुख्यमंत्री को उनके राहत कोष के लिए चेक दे रहे हैं।’

उन्होंने बताया, ‘इसके बाद उसने पूछा कि यदि वह भी किसानों की मदद के लिए रुपये दान करेगी तो वह भी ऐसी फोटो खिंचवा सकेगी। मेरी तरफ से सकारात्मक उत्तर के बाद उसने सूखा प्रभावित किसानों के लिए अपनी गुल्लक में जमा किए गए पैसे दान में देने का फैसला किया।’

जोशी ने बताया कि वह उस वक्त शहर के बाहर थे जब उनके पड़ोसी राशिका को मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए ले गये। उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी बेटी के प्रति फडणवीस की प्रतिक्रिया से उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राशिका की भावना ने उनके दिल को छू लिया। उसकी गुल्लक राशि निश्चित रूप से किसानों तक पहुंच जायेगी और इस बात का कोई मतलब नहीं कि राशि कितनी छोटी है। इस बीच मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से बड़े क्षेत्र में पेयजल और अन्य समस्याएं कुछ हद तक हल हो गयी हैं।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दुल्हन के स्टेज पर पहुंचते ही दूल्हे ने ऐसे उतारी नज़र, नहीं रहा लड़की की खुशी का ठिकाना, यूजर्स बोले- 16 सोमवार के व्रत का फल है
आठ साल की लड़की ने सूखा प्रभावित किसानों को दे दिए अपनी गुल्‍लक में बचाए पैसे
पानी में तैरते हुए जगुआर ने अचानक मगरमच्छ पर किया अटैक, खींचते हुए किनारे पर ले गया, आगे जो हुआ, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Next Article
पानी में तैरते हुए जगुआर ने अचानक मगरमच्छ पर किया अटैक, खींचते हुए किनारे पर ले गया, आगे जो हुआ, खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com