विज्ञापन

केरल के सीएम सतीशन से मुलाकात, सोनिया, राहुल और प्रियंका की तिलक वाली तस्वीर देखी आपने

Congress News: केरलम के सीएम सतीशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ ही गांधी परिवार से भी मुलाकात की. इस दौरान सामने आई तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

केरल के सीएम सतीशन से मुलाकात, सोनिया, राहुल और प्रियंका की तिलक वाली तस्वीर देखी आपने
गांधी परिवार ने क्यों लगाया टीका.
  • केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से शनिवार सुबह मुलाकात की
  • सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लाल टीका एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया था
  • सुप्रिया सुले ने गांधी परिवार को अपनी बेटी रेवती सुले की शादी का पारंपरिक न्यौता देने 10 जनपथ पहुंची थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन ने शनिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे. 10 जनपथ से आई तस्वीरों में एक खास बात नज़र आई. तस्वीरों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लाल टीका लगाए हुए नज़र आ रहे हैं. अमूमन ऐसा होता नहीं है कि किसी नेता से औपचारिक मुलाक़ात की तस्वीर में गांधी परिवार के सदस्य चन्दन टीके लगाए नजर आएं.

सोनिया, राहुल, प्रियंका को किसने लगाया लाल टीका? 

कांग्रेस आलाकमान के नज़दीकी सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि गांधी परिवार के सभी सदस्यों को ये टीका एनसीपी शरद पवार की सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया जब वह अपनी बेटी की शादी का न्यौता देने 10 जनपथ पहुंची थीं. जानकारी के मुताबिक, एनसीपी एसपी अध्यक्ष शरद पवार की नातिन और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रेवती सुले और नागपुर के व्यवसायी सारंग लखानी का विवाह समारोह 20 जून को मुंबई में होना तय है. 

सतीशन से मुलाकात के दौरान की तस्वीर देखें

पवार और गांधी परिवार का सियासत के अलावा निजी रिश्ता भी है. यही वजह है सुप्रिया सुले ने बेटी की शादी का न्यौता पारंपरिक रूप से दिया. बहरहाल अपने शपथ ग्रहण के बाद पहले दिल्ली दौरे पर आए केरलम के सीएम सतीशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़ें- PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी, अजय राय समेत 30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ महोबा में FIR

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com