विज्ञापन

शहर के अंदर शहर, दुनिया का सबसे बड़ा मॉल भारत के सबसे बड़े मॉल से 7 गुना बड़ा, और अभी ये बन ही रहा है

दुनिया के सबसे बड़े मॉल में सिर्फ दुकानें नहीं 18 मंजिला लग्जरी होटल, सिनेमा हॉल, कॉन्सर्ट हॉल, आइस हॉकी रिंक, म्यूजिकल फाउंटेन और ढेरों रेस्टोरेंट-कैफे भी मिलेंगे. कमाल की बात है कि यह अमेरिका या किसी यूरोपीय देश में नहीं बना है.

शहर के अंदर शहर, दुनिया का सबसे बड़ा मॉल भारत के सबसे बड़े मॉल से 7 गुना बड़ा, और अभी ये बन ही रहा है
World Biggest Mall: ईरान मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है (फोटो- गूगल मैप्स)
  • ईरान मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1.95 करोड़ वर्गफुट है
  • मॉल में दुकानें, लाइब्रेरी, सिनेमा हॉल, आइस हॉकी रिंक, कॉन्सर्ट हॉल और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी सुविधाएं हैं
  • मॉल का निर्माण 2014 में शुरू हुआ औयर 2018 में यह खुला. इसका काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है

क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा मॉल अमेरिका या किसी यूरोपीय देश में नहीं है. आप यहां शॉपिंग करने जाएंगे तो यहां आपको सिर्फ दुकानें नहीं मिलेंगी. यहां लाइब्रेरी, सिनेमा हॉल, कॉन्सर्ट हॉल, आइस हॉकी रिंक, म्यूजिकल फाउंटेन और ढेरों रेस्टोरेंट-कैफे भी मिलेंगे. यहां घूमते-घूमते आपको लगे कि आप किसी छोटे शहर में आ गए हैं. हम बात कर रहे हैं ईरान मॉल की, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल बताया जाता है.

भारत के बड़े मॉल से करीब 7 गुना बड़ा

ईरान मॉल ईरान की राजधानी तेहरान में चितगर झील के पास बना है. इसका कुल क्षेत्र करीब 1.95 करोड़ स्वायरफीट बताया जाता है. तुलना करें तो भारत के सबसे बड़े मॉल में गिने जाने वाले हैदराबाद के सरथ सिटी कैपिटल मॉल का क्षेत्र करीब 27 लाख वर्गफुट है. यानी ईरान मॉल का पूरा परिसर इससे करीब 7 गुना बड़ा है. पूरे मेगा ईरान मॉल कॉम्प्लेक्स का आकार इतना बड़ा है कि यह 246 फुटबॉल पिचों के बराबर जगह घेरता है.

कमाल की बात है कि ईरान मॉल को ईरान की पुरानी और आधुनिक आर्टिटेक्चर को मिलाकर बनाया गया है. यहां गुंबद, मेहराब और पारंपरिक डिजाइन दिखाई देते हैं. लेकिन जैसे ही आप इसके अंदर जाएंगे तो अंदर की सुविधाएं पूरी तरह आधुनिक हैं.

सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं

यह 4-5 साल में तैयार किया गया बड़ा प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट को कई कामों के लिए इस्तेमाल होने वाले 'शहर के अंदर एक शहर' के तौर पर डिजाइन किया गया था. 2014 के आसपास इसका काम शुरु हुआ और 1 मई 2018 को यह जनता के लिए खुल गया. इस मॉल में करीब 18% जगह सांस्कृतिक सुविधाओं, 31% सार्वजनिक और मनोरंजन की जगहों, 24% दुकानों और कारोबार, 19% पार्किंग और 5% होटल के लिए रखी गई है. यहां आइस हॉकी रिंक और एक बेहद मॉडर्न म्यूजिकल फाउंटेन है.

इसमें ईरान का सबसे आधुनिक सिनेमा कॉम्प्लेक्स भी है, जिसमें 12 IMAX स्क्रीन हैं. यहां 2000 सीटों वाला एक आधुनिक कॉन्सर्ट हॉल, एक म्यूजियम और कई आर्ट गैलरी भी हैं. जोंडिशापुर लाइब्रेरी में 45,000 से ज्यादा किताबें, पांडुलिपियां और डॉक्यूमेंट मौजूद हैं. यानी यहां लोग सिर्फ खरीदारी करने नहीं, बल्कि घूमने और मनोरंजन के लिए भी आते हैं. 

वहां के लोगों और यात्रा करने वाले मुसलमानों के लिए, मॉल के भीतर मस्जिद भी है.

इस प्रोजेक्ट को ईरानी एंटरप्रेन्योर अली अंसारी ने लीड किया था. 2025 तक यह अयांदेह बैंक की प्रॉपर्टी थी, जब बैंक को बंद कर दिया गया और लिक्विडेशन के तहत मॉल को बिक्री के लिए रखा गया. इसके नाम सबसे लंबे समय तक लगातार कंक्रीट डालने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. 2018 में इसके कंस्ट्रक्शन के दौरान पूरे 6 दिनों तक बिना रुके कंक्रीट डाला गया था.

होटल और कांग्रेस सेंटर भी बन रहा

ईरान मॉल का पूरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है. यहां एक लक्जरी होटल और इंटरनेशनल कांग्रेस सेंटर भी बनाया जा रहा है. मॉल के अंदर बड़ी खिड़कियां और कांच की छतें लगाई गई हैं। इनसे सूरज की रोशनी अंदर आती है, जिससे मॉल अंदर से काफी खुला और रोशन नजर आता है.

पुरानी झलक, नया अंदाज

ईरान मॉल की खास बात यह है कि इसमें पुरानी ईरानी वास्तुकला और आधुनिक डिजाइन दोनों साथ दिखाई देते हैं. इस कॉम्प्लेक्स में 300 से ज्यादा कमरों वाला 18 मंजिला लग्जरी होटल और बिजनेस के लिए एक प्रस्तावित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर टावर शामिल है. महामारी के दौरान, मॉल का इस्तेमाल लोगों की जरूरतों के लिए किया गया. 2020 में इसे 3,000 बेड वाले कोविड केयर सेंटर में बदल दिया गया. बाद में, यह एक बड़ा वैक्सीनेशन सेंटर भी बन गया.

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग से 3 गुना बड़ा टावर, बुर्ज खलीफा को पीछे छोड़ने के लिए हर हफ्ते बन रहा एक फ्लोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Biggest Building, Iran, US Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com