विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2019

आखिर सुषमा स्वराज ने लीबिया में फंसे भारतीयों को वहां से तुरंत निकलने को क्यों कहा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि 500 से अधिक भारतीय लीबिया की राजधानी त्रिपोली में फंसे हुए हैं और उन्होंने सुझाव दिया है कि वे तुरंत शहर छोड़ दें.

Also Read in
आखिर सुषमा स्वराज ने लीबिया में फंसे भारतीयों को वहां से तुरंत निकलने को क्यों कहा
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि 500 से अधिक भारतीय लीबिया की राजधानी त्रिपोली में फंसे हुए हैं और उन्होंने सुझाव दिया है कि वे तुरंत शहर छोड़ दें. त्रिपोली में हिंसा जारी रहने के बीच मंत्री ने कहा कि लीबियाई राजधानी में फंसे हुए भारतीय यदि तुरन्त नहीं निकलते हैं तो बाद में उन्हें वहां से निकलना संभव नहीं हो पायेगा. 

सऊदी में फंसे भारतीय ने सुषमा स्वराज से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रधानमंत्री फायेज अल-सराज को सत्ता से बेदखल करने के लिए लीबियाई सेना के कमांडर खलीफा हफ्तार के सैनिकों ने एक हमला किया था और पिछले दो सप्ताह में हिंसा में त्रिपोली में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. स्वराज ने ट्वीट किया, ‘लीबिया से बड़ी संख्या में लोगों के जाने और यात्रा प्रतिबंध के बाद भी, त्रिपोली में 500 से अधिक भारतीय नागरिक हैं. त्रिपोली में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. वर्तमान में उड़ानों का संचालन हो रहा है.'

आजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तीखी प्रतिक्रिया

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘कृपया अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को तुरंत त्रिपोली छोड़ने के लिए कहें. हम बाद में उन्हें वहां से नहीं निकल पाएंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Libya Violence, Indians Tripoli, Indians In Libya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com