Joe Biden Welcomes Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार सुबह व्हाइट हाउस में अपने उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप का "वेलकम होम" संदेश के साथ स्वागत किया. शपथ से पहले नये और पुराने राष्ट्रपति के साथ चाय पीने की परंपरा के तहत व्हाइट हाउस के उत्तरी पोर्टिको में ट्रंप अपनी एसयूवी से बाहर निकले तो बाइडन ने अभिवादन किया, "घर में आपका स्वागत है." ट्रंप के आने के ठीक पहले बाइडन से जब पत्रकारों ने पूछा कि उनका संदेश क्या है, तो उन्होंने जवाब दिया, "खुशी" और फिर थोड़ा रुककर कहा, "उम्मीद".
पत्र में ट्रंप को क्या लिखा

जब बाइडन और उनकी पत्नी ट्रंप और आने वाली प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के आगमन का इंतजार कर रहे थे, तो बाइडेन से पूछा गया कि क्या उन्होंने ट्रंप को पत्र लिखा है. उन्होंने उत्तर दिया, "हां". जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्या कहा, तो बाइडन ने जवाब दिया, "यह ट्रंप और मेरे बीच है." इसके बाद दोनों अपनी पारंपरिक चाय के लिए व्हाइट हाउस के अंदर गए. चाय के बाद, बाइडन और ट्रंप औपचारिक उद्घाटन समारोह के लिए कैपिटल हिल चले गए, जहां ट्रंप ने शपथ ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
परंपरागत रूप से, निवर्तमान राष्ट्रपति अपने उत्तराधिकारी के लिए एक पत्र छोड़ता है. ट्रंप पिछला चुनाव बाइडेन से हार गए थे. नवंबर 2024 के चुनावों में, ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लोकप्रिय वोटों और इलेक्टोरल कॉलेज संख्या दोनों में हराया.
कमला हैरिस ने क्या कहा
इसी तरह निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सेकेंड जेंटलमैन डौग एम्हॉफ ने अपने उत्तराधिकारी जेडी वेंस और उनकी भारतीय-अमेरिकी पत्नी उषा वेंस का स्वागत किया. जैसे ही वेंस दंपति हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े, हैरिस ने कहा, "मेरे उत्तराधिकारी को बधाई." वेंस ने गहरे नीले रंग का सूट, ओवरकोट और लाल टाई पहनी हुई थी. उषा ने हल्के गुलाबी रंग का कोट पहना हुआ था. वेंस के आगमन से पहले, हैरिस से पूछा गया कि वह इस दिन के बारे में कैसा महसूस कर रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "यह लोकतंत्र है." दोनों जोड़ों ने तस्वीरें खिंचवाईं और फिर व्हाइट हाउस के अंदर चले गए.
ये भी पढ़ें
सामने बैठे थे बाइडन और ट्रंप चला रहे थे दिल पर छुरियां, जानिए क्या-क्या सुना गए
शपथ में ट्रंप के चार जिगरी यार, चारों का है एक ही कनेक्शन
बिटकॉइन पूरे जोश में, डॉलर लुढ़क गया... ट्रंप की ताजपोशी पर बाजार में यह ट्रेंड क्यों
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं