Trump Oath: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ डोनाल्ड ट्रंप ने लिया तो ऐसे में सबकी नजर उनपर तो थी ही, उनके जिगरी चार यारों पर भी थी. आप सोच रहे होंगे कि ये कोई नेता होंगे. मगर नहीं ये सभी टेक कंपनियों के दिग्गज हैं. डोनाल्ड ट्रंप की इन सभी से बहुत ज्यादा बनती है और वे खास तौर पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. एक तो बकायदा ट्रंप प्रशासन में काम भी करेंगे. जी हां, वो एलन मस्क हैं. उनके अलावा मेटा के मार्क जुकरबर्ग, टिकटॉक सीईओ शाउ जी च्यू और गुगल सीईओ सुंदर पिचाई पर खास नजरें दुनिया की रही.

टिकटॉक सीईओ शाउ जी च्यू को ट्रंप से बहुत उम्मीदें हैं. कारण जो बाइडेन ने टिकटॉक को बैन कर दिया था. ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद इस बैन के हटाने वाले हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मेटा वाले मार्क जुकरबर्ग भी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ समारोह में खास अंदाज में नजर आए. ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद इन्होंने मेटा और फेसबुक के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

एलन मस्क इस शपथ समारोह में काफी खुश नजर आए. हो भी क्यों ना. आखिर उन्होंने न सिर्फ ट्रंप की जीत के लिए पैसा बहाया बल्कि खुद उनके चुनाव के काम को भी संभाला.

ट्रंप के शपथ समारोह में गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई ज्यादातर समय एलन मस्क के पास ही दिखे. मस्क ट्रंप सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. ऐसे में हर बिजनेसमैन मस्क के संपर्क में रहना चाहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं