Cryptocurrency Bitcoin vs Dollar: बिटकॉइन सोमवार को 109,000 डॉलर से ऊपर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. ये एक बड़ा संदेश है. डोनाल्ड ट्रंप क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित (Deregulate) करने की योजना बना रहे हैं और अपना खुद का "मिम क्वाइन" लॉन्च कर चुके हैं. ट्रंप के शपथ लेने से पहले बिटकॉइन $109,241 के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया. हालांकि फिर ये थोड़ा लूढ़का और $107,000 पर आ गया.
Donald Trump Oath Ceremony: ट्रंप अमेरिका में 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे और भारत के समय के अनुसार सोमवार रात 10.30 बजे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.
क्यों गिर रहा डॉलर
नवंबर में ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य लगभग 60 प्रतिशत बढ़ गया है. दिसंबर की शुरुआत में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी $ 100,000 को पार किया. क्रिप्टोकरेंसी में इतना उछाल तब आया, जब ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी समर्थक पॉल एटकिन्स को अमेरिकी प्रतिभूति नियामक (US securities regulator) के प्रमुख के रूप में नामित कर दिया. इससे इस बात को बल मिला कि नए राष्ट्रपति इस क्षेत्र को नियंत्रण मुक्त (deregulate) कर देंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले ट्रंप थे क्रिप्टोकरेंसी के विरोधी
हालांकि, ऐसा नहीं है कि ट्रंप शुरू से क्रिप्टोकरेंसी के पक्षधर रहे हैं. उन्होंने इसे एक बार "घोटाला" तक करार दिया था, लेकिन इस चुनाव में ट्रंप ने अपना रुख बदल दिया और अपने चुनाव अभियान के दौरान उसके समर्थक बन गए. जब बिटकॉइन $100,000 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया, तो ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा: "बधाई बिटकॉइनर्स!!! $100,000!!! आपका स्वागत है!!! साथ मिलकर, हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे!"
सप्ताहांत में, ट्रंप ने अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कीऔर इसका नाम रखा $TRUMP. इसकी तेजी से खरीदारी शुरू हो गई है और इसका बाजार पूंजीकरण कई अरब डॉलर तक बढ़ गया है. उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी $MELANIA जारी की है.
विशेषज्ञ क्या कह रहे
स्विसक्वोट बैंक के वरिष्ठ विश्लेषक इपेक ओज़कार्डेस्काया ने सोमवार को कहा, "ट्रंप की नीतियां दोधारी तलवार होने की उम्मीद है. उनकी विकास-समर्थक नीतियों और अविनियमन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ होने की उम्मीद है, लेकिन उनकी टैरिफ नीतियों से निश्चित रूप से मुद्रास्फीति बढ़ेगी."
बिटकॉइन (Bitcoin) की कल्पना 2008 में सातोशी नाकामोटो नाम से लिखने वाले एक व्यक्ति या समूह द्वारा की गई थी. इसे लेनदेन के लिए एक विकेन्द्रीकृत मंच स्थापित करके मुख्यधारा के वित्तीय संस्थानों से मुक्त होने के एक तरीके के रूप में पेश किया गया था.
ये भी पढ़ें-
काई कौन हैं? डोनाल्ड ट्रंप के 10 पोते-पोतियां कौन, चुनाव में जीत के बाद जश्न का देखिए फैमिली VIDEO
बेटी क्या करती है? ससुर कौन हैं?... डॉनल्ड ट्रंप की पूरी फैमिली से मिलिए
ट्रंप के शपथ समारोह में पहुंचे जयशंकर, फोटो में देखिए कैसे उनका अंदाज नजर आया जुदा-जुदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं