विज्ञापन

'अगर अमेरिकियों को निशाना बनाया तो...', बढ़ते साइबर हमलों के बीच अपराधियों को FBI चीफ काश पटेल की खुली चेतावनी

अमेरिका में लगातार सामने आ रहे साइबर हमलों और डेटा लीक की घटनाओं के बीच FBI प्रमुख काश पटेल ने साइबर अपराधियों को सीधी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि जो भी अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों या सरकारी सिस्टम को निशाना बनाएगा, उसे कानून से बचना मुश्किल होगा.

'अगर अमेरिकियों को निशाना बनाया तो...', बढ़ते साइबर हमलों के बीच अपराधियों को FBI चीफ काश पटेल की खुली चेतावनी
अमेरिका में बढ़ते साइबर हमलों के बीच FBI एक्शन मोड में
@FBIDirectorKash
  • साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, FBI चीफ का बड़ा बयान
  • 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' से अमेरिका की डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने की कोशिश
  • डेटा लीक और साइबर हमलों के बीच काश पटेल की अपराधियों को चेतावनी
न्यूयॉर्क:

अमेरिका में लगातार सामने आ रहे साइबर हमलों और टेक्निकल आउटरेज के बीच एफबीआई निदेशक काश पटेल ने साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अब साइबर खतरों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर रहा है. सोशल मीडिया हैंडल पर जारी अपने बयान में पटेल ने कहा कि 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' के जरिए अमेरिकी सरकार व्यवसायों, सरकारी नेटवर्क और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत कर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाएगा, उसे कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा.

FBI ने शुरू किया 'ऑपरेशन विंटर शील्ड'

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि अमेरिका साइबर अपराधियों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने लिखा 'राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में यह एफबीआई दुनिया भर के साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है.' उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य साइबर खतरों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाना, देश की डिजिटल सुरक्षा मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण संस्थानों की रक्षा करना है. पटेल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा 'अगर आप अमेरिकी लोगों को निशाना बनाएंगे, तो न्याय आपको ढूंढ निकालेगा.'

ऑपरेशन विंटर शील्ड

ऑपरेशन विंटर शील्ड
Photo Credit: एफबीआई डायरेक्टर की पोस्ट

साइबर सुरक्षा नेतृत्व में बड़ा बदलाव

पटेल का बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा ढांचे में अहम बदलाव किए हैं. व्हाइट हाउस ने हाल ही में कर्स्टन ए. डेविस को राष्ट्रीय साइबर निदेशक कार्यालय (ONCD) का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया है. उन्होंने इस पद पर सीन कैर्नक्रॉस की जगह ली है, जो अगस्त 2025 से संघीय साइबर सुरक्षा नीति की निगरानी कर रहे थे. सीनेट की मंजूरी तक डेविस कार्यवाहक भूमिका निभाएंगी. नियुक्ति के बाद उन्होंने अमेरिका की डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने की बात कही. 

लगातार बढ़ रही तकनीकी चुनौतियां

हाल के सप्ताहों में अमेरिकी वित्तीय और तकनीकी क्षेत्र कई चुनौतियों से जूझते रहे हैं. जेपीमॉर्गन चेज में सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण लेनदेन प्रभावित हुए. इससे पहले FAA के देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप, माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा में ग्लोबल आउटरेज और क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) पर बड़े साइबर हमले जैसी घटनाएं भी सामने आई थीं.

यह भी पढ़ें : अमेरिका में उड़ानों पर ब्रेक; FAA ने पूरे देश में फ्लाइट्स रोकीं, 15 लाख यात्री प्रभावित, कैसे आया तकनीकी संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FBI Director Kash Patel, US Cyber Attack, Data Breach, US Cyber Security, Donald Trump Administration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com