विज्ञापन

Video: ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम को बेबस बुजुर्ग ने कह दी ऐसी बात, नहीं कह पाते बड़े-बड़े नेता

जुर्ग ने जो बात बहुत ही सिंपल तरीके से अपने प्रधानमंत्री से कर दी वो दरअसल ब्रिटेन की हकीकत है. पिछले चार सालों में ब्रिटेन में पांच प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. इससे ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है.

Video: ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम को बेबस बुजुर्ग ने कह दी ऐसी बात, नहीं कह पाते बड़े-बड़े नेता
एंडी बर्नहैम को एक बुजुर्ग ने सच से सामना करा दिया.
  • ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम मैनचेस्टर के एक केयर होम में बुजुर्गों से मिले और उनसे संवाद किया
  • हाल के वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टॉनी ब्लेयर से लेकर एंडी बर्नहैम तक कई पार्टियों के नेता रहे हैं
  • राजनीतिक बदलावों के कारण ब्रिटेन अपनी वैश्विक पहचान बनाए रखने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहा है

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम एक केयर होम पहुंचे हुए हैं. केयर होम में उन बुजुर्गों या असाध्य बीमार व्यक्तियों को रखा जाता है, जिनका कोई नहीं होता और जो खुद अपनी देखभाल नहीं कर सकते. यहां इनके खाने-पीने, रहने और दवा की भी मदद मिलती है.

वीडियो से पता चलता है कि प्रधानमंत्री मैनचेस्टर के किसी केयर होम में पहुंचे हुए हैं. वहां वो चाय या कॉपी पर बुजुर्गों के साथ बैठे हुए हैं. इसमें वो एक बुजुर्ग से हाथ मिलाकर अपना नाम बताते हैं एंडी बर्नहैम तो बुजुर्ग उन्हें देखते हुए पूछते हैं कि एंडी क्या आप लोकल कैंडिडेट हैं? इस पर पीएम सहित अन्य बुजुर्ग हंसते हैं पर एंडी कहते हैं कि हां, मैं लोकल कैंडिडेट था और कुछ सप्ताह पहले हुए उप चुनाव में मैं जीत गया और अब मैं प्रधानमंत्री हूं

इस पर बुजुर्ग चौंकते हुए पूछते हैं, कौन हैं आप? तब केयर होम में काम करने वाली एक महिला उन्हें बताती हैं कि ये प्रधानमंत्री हैं. तो एंड बर्नहैम कहते हैं नया प्रधानमंत्री. इस पर बुजुर्ग ने चौंकते हुए कहा कि हर पांच मिनट में एक प्रधानमंत्री बदल रहे हैं. इस पर बर्नहैम हंसते हुए कहते हैं कि हां, मैं जानता हूं. 

देखें वीडियो

मगर बुजुर्ग ने जो बात बहुत ही सिंपल तरीके से अपने प्रधानमंत्री से कर दी वो दरअसल ब्रिटेन की हकीकत है. पिछले चार सालों में ब्रिटेन में पांच प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. इससे ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंच रहा है. जिस ब्रिटेन की बात को एक समय कोई भी देश टाल नहीं पाते थे और कुछ सालों तक बहुत गंभीरता से सुनते थे, वो आज अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 

पिछले 20 सालों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन रहे

  • टोनी ब्लेयर:  जून 1997 से 27 जून 2007 तक (लेबर पार्टी)
  • गॉर्डन ब्राउन: 27 जून 2007 से 11 मई 2010 तक (लेबर पार्टी)
  • डेविड कैमरन: 11 मई 2010 से 13 जुलाई 2016 तक (कंजर्वेटिव पार्टी)
  • टेरेसा मे:  13 जुलाई 2016 से 24 जुलाई 2019 तक  (कंजर्वेटिव पार्टी)
  • बोरिस जॉनसन: 24 जुलाई 2019 से 6 सितंबर 2022 तक (कंजर्वेटिव पार्टी)
  • लिज ट्रस : 6 सितंबर 2022 से 25 अक्टूबर 2022 तक (कंजर्वेटिव पार्टी)
  • ऋषि सुनक : 25 अक्टूबर 2022 से 5 जुलाई 2024 तक (कंजर्वेटिव पार्टी)
  • कीर स्टारमर : 5 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2026 तक (लेबर पार्टी)
  • एंडी बर्नहैम : 20 जुलाई 2026 से वर्तमान (लेबर पार्टी)     

यह भी पढ़ें-

जीभ काट ली जाए... एंटी पेपर बिल पर बोलते-बोलते खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, फिर संसद में जमकर हुआ हंगामा

Exclusive: सैटेलाइट से दिखा, भारत के नजदीक चीन ने 11 स्टील्थ फाइटर जेट J20 तैनात किए; नई दिल्ली की क्या तैयारी

Explainer: ईरान को जंग में फंसाकर क्या ट्रंप अब खेल रहे अलग गेम, धीरे-धीरे शिफ्ट हो रही रणनीति

तुर्की सोशल मीडिया के जरिए इजरायल के आगामी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा: रिपोर्ट

ईरान-अमेरिका युद्ध में रूस-यूक्रेन की एंट्री, जानिए कैसे आ रहा नाम और इसका अंजाम

चीन ने बनाया चावल का क्लोन, मार्केट में आया तो किसानों से लेकर खाने वालों को नुकसान या फायदा

इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर, अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

सोनम-सिया तो खतरनाक पर भारत समेत एशियाई महिलाओं में तलाक लेने का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा?

जिसका डर था वही हुआ, होर्मुज में बिछी माइंस से टकराया तेल टैंकर, हुआ भयंकर विस्फोट

यूरोप के हीटवेव के बाद अब पहली बार अमेरिका के एक पूरे शहर में खत्म हो सकता है पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain, British PM, Andy Burnham
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com