इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर ललित मोदी ने शनिवार को ऐलान किया कि उन्होंने 15 सितंबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश सिटिजनशिप हासिल कर ली है. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का एक बेहद निजी और गर्व से भरा पल बताया. 14 नवंबर को 'ऑक्सफोर्ड यूनियन' में बोलते हुए ललित मोदी ने यह जानकारी दी और बताया कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक स्पेशल सिटिजनशिप सेरेमनी के दौरान इस मौके का जश्न मनाया. ललित मोदी ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम कई साल से उनका घर रहा है. उन्होंने वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया.
ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "गर्व का पल. एक नया अध्याय. आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपनी जिंदगी के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया. मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है. 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश सिटिजनशिप का जश्न मनाया. यह एक ऐसा समारोह है, जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा. यूनाइटेड किंगडम कई साल से मेरा घर रहा है. यह एक ऐसा देश है, जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं और जिसका दिल से सम्मान करता हूं. यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य. ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ अपनाता हूं."
उन्होंने इस यादगार मौके का हिस्सा बनने के लिए अपने परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन का धन्यवाद किया. ललित ने यह भी कहा कि किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर इस ऐलान को साझा करने से यह पल और भी खास हो गया है. उन्होंने अपनी बात इन शब्दों के साथ खत्म की, "गॉड सेव द किंग!"
ललित मोदी ने आगे कहा, "मेरी जिंदगी का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है. मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखना चाहता हूं, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं. मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. साथ ही, इस खबर को शेयर करने के लिए एक यादगार मौका देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी शुक्रिया. यह एक नया चैप्टर है, जिसमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ है. और महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर, इस पल को शेयर करना इसे और भी खास बनाता है. गॉड सेव द किंग! ललित मोदी, संस्थापक, IPL."
यह भी पढ़ें | ललित मोदी लौटेंगे 16 साल बाद भारत? सलमान खान के शो बिग बॉस 20 पर तोड़ी चुप्पी
यह भी पढ़ें | IPL 2009 FEMA मामले में मिली राहत के बाद ललित मोदी की घर वापसी की तैयारी, बोले- जल्द आऊंगा भारत
यह भी पढ़ें | "राहुल गांधी मेरे पीछे क्यों पड़े... मैं भगोड़ा नहीं हूं" IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं