विज्ञापन

EPFO 3.0 में मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं, UPI से PF का पैसा निकालने की टेस्टिंग पूरी, जानें कितनी होगी लिमिट

EPFO 3.0 Update: EPFO खाताधारक जल्द UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे. इसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. शुरुआत में ₹25,000 तक निकालने की सुविधा मिल सकती है. जानें EPFO 3.0 में क्या-क्या बदलेगा.

EPFO 3.0 में मिलेंगी बैंक जैसी सुविधाएं, UPI से PF का पैसा निकालने की टेस्टिंग पूरी, जानें कितनी होगी लिमिट
EPFO UPI Withdrawal: UPI और डेबिट कार्ड से जुड़ने जा रहा है आपका पीएफ खाता
NDTV इंडिया

PF अकाउंट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है.अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने खाताधारकों को बैंक जैसी सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है. जल्द ही UPI के जरिए PF का पैसा निकालने, खाते में पैसे जमा करने और डेबिट कार्ड से लेन-देन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसा निकालना और जमा करना आम लोगों के लिए बेहद आसान हो जाएगा.

EPFO 3.0 के तहत इन बड़े बदलावों पर काम चल रहा है और UPI से PF विड्रॉल की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है.

UPI से निकाल सकेंगे ₹25,000 तक PF का पैसा

EPFO प्रमुख और केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के मुताबिक, UPI से PF निकालने की सुविधा के लिए जरूरी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. शुरुआत में खाताधारक ₹25,000 तक निकाल सकेंगे. यह सुविधा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए होगी. शुरुआती दौर में एक दिन या सप्ताह में एक बार विड्रॉल का ऑप्शन मिल सकता है. इससे ज्यादा अमाउंट निकालने के लिए पहले की तरह क्लेम फॉर्म 31 भरना होगा.

EPFO 3.0 में मिलेगी बैंक जैसी सुविधाएं

EPFO जल्द EPFO 3.0 प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इसके तहत सभी मेंबर लेजर को कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इससे खाताधारक अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे, पैसे जमा कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर निकाल सकेंगे. बैंक की तरह खाते में ब्याज मिलने की प्रक्रिया भी आसान और तुरंत उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा. EPFO का लक्ष्य अगले एक साल में इस सुविधा को शुरू करना है.

UPI और डेबिट कार्ड से जमा कर सकेंगे पैसा

EPFO असंगठित क्षेत्र के ड्राइवर, घरेलू कामगार और दूसरे गिग वर्कर्स को भी पीएफ जैसी सोशल सिक्योरिटी से जोड़ने की तैयारी कर रहा है. ऐसे लोग खुद या उनके काम से जुड़े लोग UPI, QR कोड, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से कॉन्ट्रीब्यूट कर सकेंगे. इसमें नियोक्ता और रिटर्न फाइलिंग की जरूरत नहीं होगी.

EPFO WhatsApp सर्विस से जुड़े  1.25 करोड़ सदस्य 

EPFO ने 1 नवंबर को WhatsApp सर्विस शुरू की थी, जिसके जरिए सदस्य पीएफ बैलेंस और पासबुक देख सकते हैं. करीब तीन सप्ताह में 1.25 करोड़ सदस्य इस सर्विस का इस्तेमाल कर चुके हैं. वहीं, इस महीने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत अब UAN से सीधे अपनी मर्जी से अतिरिक्त पैसा जमा किया जा सकेगा.साथ ही कोई तीसरा व्यक्ति या परिवार का सदस्य भी छोटे-छोटे योगदान के रूप में इसमें राशि डाल सकेगा.

यह भी पढ़ें | अगले महीने बढ़ेगी आपके लोन की EMI? दिसंबर में RBI ले सकता है ये बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें | SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 1 दिसंबर से ₹30,000 से ज्यादा के ट्रैवल पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Epfo 3.0 UPI Facility, Epfo 3.0 New Rules, EPFO News, PF Withdrawal UPI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com