दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज रहे सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने साल 2001 में अपने निधन से कुछ समय पहले, अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. जब ब्रैडमैन सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 का चुनाव किया था तो उनके इस चयन को लेकर काफी बहस हुई थी. दरअसल, अपनी प्लेइंग 11 में ब्रैडमैन ने 11 में से 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का चुनाव किया था. इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11में केवल एक भारतीय और एक इंग्लिश खिलाड़ी को जगह दी थी. ब्रैडमैन ने वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से भी केवल एक खिलाड़ी को जगह दी थी.
बता दें कि जब ब्रैडमैन ने सचिन को अपनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 में चुना था तो उस समय सचिन की उम्र केवल 25 साल की थी. सचिन की बल्लेबाजी को देखकर ब्रैडमैन ने यह माना था कि उनकी बल्लेबाजी उन्हें अपनी बैटिंग की याद दिलाती है.
SIR DONALD BRADMAN'S ULTIMATE XI! Shortly before his death in 2001, the greatest batsman of all time picked his ultimate cricket XI. His selection was controversial, featuring seven Australians and just one Englishman. But there was one remarkable inclusion - Sachin Tendulkar was the only active international cricketer Bradman considered good enough to make his dream team.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) November 28, 2026
डॉन ब्रैडमैन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 में ओपनर के तौर पर पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर बैरी रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के आर्थर मॉरिस का चुनाव किया था. नंबर 3 पर महान डॉन ब्रैडमैन ने खुद का चुनाव किया था. इसके बाद डॉन ब्रैडमैन ने सचिन तेंदुलकर को नंबर 4 पर चुना था.
इसके बाद ऑलराउंड के तौर पर डॉन ब्रैडमैन ने अपनी इस खआस टीम में गैरी सोबर्स को भी जगह दी थी. ब्रैडमैन ने विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के डॉन टैलन का चुनाव किया था. इसके अलावा ब्रैडमैन ने अपनी खास टेस्ट टीम में गेंदबाज के तौर पर डेनिस लिली, बिल ओ'रिली और क्लैरी ग्रिमेट जैसे ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाजों को जगह दी गई थी.
ब्रैडमैन की सर्वकालिक टेस्ट टीम (Bradman's Team)
- बैरी रिचर्ड्स (साउथ अफ्रीका)
- आर्थर मॉरिस (ऑस्ट्रेलिया)
- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) (कप्तान)
- सचिन तेंदुलकर (भारत)
- गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)
- डॉन टैलन (ऑस्ट्रेलिया) - विकेटकीपर
- रे लिंडवॉल (ऑस्ट्रेलिया)
- डेनिस लिली (ऑस्ट्रेलिया)
- एलेक बेडसर (इंग्लैंड)
- बिल ओ'रिली (ऑस्ट्रेलिया)
- क्लैरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया)
12वां खिलाड़ी:
वैली हैमंड (इंग्लैंड)
यह भी पढ़ें | तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने रांची में गांव की लड़कियों के साथ खेलीं फुटबॉल, सादगी जीत लेगा दिल, VIDEO
यह भी पढ़ें | नंबर 1 कुंबले, बुमराह की टॉप-5 में एंट्री, विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-5, ब्रैडमैन- हेडन ओपनर, इमरान खान कप्तान, वकार यूनुस की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं