विज्ञापन

जिसका डर था वही हुआ, होर्मुज में बिछी माइंस से टकराया तेल टैंकर, हुआ भयंकर विस्फोट

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने पहले कई बार चेतावनी दी थी कि अगर जहाज ईरान द्वारा बताए गए रूट से हटते हैं, तो नतीजों के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे.

जिसका डर था वही हुआ, होर्मुज में बिछी माइंस से टकराया तेल टैंकर, हुआ भयंकर विस्फोट
तेल टैंकर में विस्फोट की तस्वीर. (फोटो-तनसीम न्यूज एजेंसी)
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समंदर के नीचे माइंस बिछा रखी हैं, जो किसी जहाज के टकराने पर विस्फोट कर देती हैं
  • अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के दौरान होर्मुज से माइंस हटाने का वादा हुआ था, लेकिन ईरान ने माइंस नहीं हटाईं
  • ईरान उन जहाजों को सेफ रूट बताता है, जो उसे टोल के रूप में बड़ी रकम देते हैं और उन्हें होर्मुज पार करने देता है

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान द्वारा तय किए गए नेविगेशन रूट का उल्लंघन करने वाला एक तेल टैंकर नेवल माइंस से टकराने के बाद फट गया. 'डेफा प्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए रूट से हटने के बाद, नियमों का उल्लंघन करने वाला तेल टैंकर नेवल माइंस से टकराकर फट गया.

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने पहले कई बार चेतावनी दी थी कि अगर जहाज ईरान द्वारा बताए गए रूट से हटते हैं, तो नतीजों के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये किस देश का तेल टैंकर था और कहां के लिए तेल लेकर जा रहा था. मगर इस तेल टैंकर में हुए विस्फोट ने ये साफ कर दिया है कि होर्मुज अब खतरनाक हो गया है.

कैसे बिछी समंदर में माइंस

अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को हमले के बाद ईरान ने होर्मुज पर अपना कब्जा मजबूत करने के लिए समंदर के नीच माइंस बिछा दी थी. ये माइंस वैसे तो बहुत भारी होती हैं, लेकिन जैसे ही कोई जहाज इनसे टकराता है तो इनका बारूद फट जाता है. ईरान ने माइंस बिछाने के बाद दुनिया को आगाह कर दिया था कि उसने माइंस बिछा दी हैं और अगर कोई जहाज आया तो वो फट जाएगा.

सेफ रूट क्या है

फिर अमेरिका ने जब ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान किया तो उसमें होर्मुज से माइंस हटाने की भी बात थी. पर ईरान ने माइंस को नहीं हटाया. अब अमेरिका से सीजफायर टूटने के बाद तो ईरान उन्हीं जहाजों को होर्मुज पार करने दे रहा है, जो उसे टोल के रूप में बड़ी रकम दे रही हैं. इसके बदले में वो इन जहाजों को सेफ रूट बताता है. अब तक इसे समझा जाता था कि ये टोल ईरान की सेना की तरफ से हमला नहीं होने की गारंटी है, पर अब इस हादसे से पता चल रहा है कि सेफ रूट छोड़कर अन्य रास्ते का मतलब माइंस के पास से गुजरना भी हो सकता है.

तो टोल देने में दिक्कत क्या है

मगर सभी देशों की दिक्कत ये है कि अमेरिका ने धमकी दे रखी है कि जो जहाज ईरान को टोल देगा उस पर वो कार्रवाई करेगा. ये कार्रवाई आर्थिक हो सकती है. ऐसे में सभी देश ईरान को टोल देने से बच रहे हैं. यही कारण है कि इस तेल टैंकर ने बिना टोल दिए होर्मुज पार करने की कोशिश की होगी और माइंस से टकरा गया. इससे साफ हो गया कि निकट भविष्य में अब होर्मुज से तेल-गैस टैंकरों का निकलना बेहद खतरनाक है.

यह भी पढ़ें-

यूरोप के हीटवेव के बाद अब पहली बार अमेरिका के एक पूरे शहर में खत्म हो सकता है पानी

उत्तर-पश्चिम चीन के टूरिस्ट स्पॉट पर अचानक आई बाढ़ से 10 लोगों की मौत, 23 घायल

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम का एक जहाज डूबा, 62 लोग थे सवार, अब तक 45 को बचाया गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hormuz, Strait Of Hormuz, Oil Tanker Blast, Iran US War, Iran Us War Today Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com