विज्ञापन

बिहार म्यूजियम पर फिदा हुए पीएम मोदी, 'मन की बात' में जमकर तारीफ; वडनगर का भी जिक्र

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार म्यूजियम और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की प्रशंसा की है. उन्होंने लोगों से अपील की है वह दोनों म्यूजिम्स में घूमने के लिए जरूर जाएं, क्योंकि यह बेहद खास हैं.

बिहार म्यूजियम पर फिदा हुए पीएम मोदी, 'मन की बात' में जमकर तारीफ; वडनगर का भी जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की बिहार और वडनगर म्यूजियम की तारीफ (फोटो:NDTV)
  • पीएम मोदी ने पटना के बिहार म्यूजियम और गुजरात के वडनगर म्यूजियम की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा की है.
  • बिहार म्यूजियम को दुनिया के शीर्ष सौ म्यूजियमों में नौवां स्थान मिला है और यह एशिया में पहले नंबर पर है.
  • वडनगर म्यूजियम में पांच हजार से अधिक पुरातत्विक वस्तुएं प्रदर्शित हैं और यह रेड डॉट अवार्ड से सम्मानित हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में देश के दो म्यूजियम्स की खास तौर पर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि लोगों को यह म्यूजियम्स देखने जरूर जाना चाहिए. ये पटना स्थित बिहार म्यूजियम और गुजरात के वडनगर स्थित अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम हैं. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे जहां भी घूमने जाएं, वहां के खान-पान और प्रसिद्ध जगहों के साथ-साथ वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें. इसके अलावा उन्होंने संचार साथी एप के बारे में भी लोगों को बताया है इसके फायदे बताए हैं. 

बिहार म्यूजियम

पीएम मोदी ने कहा 'हाल ही में भारत के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं. पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है. आपने पेरिस के 'लूव्र म्यूजियम' का नाम सुना होगा, न्यूयॉर्क का 'द मेट' म्यूजियम भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है. बिहार म्यूजियम इस लिस्ट में इन दोनों से आगे है. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद बिहार म्यूजियम एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है। बिहार के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनका म्यूजियम दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम्स को पीछे छोड़कर टॉप-10 में जगह बना चुका है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वडनगर म्यूजियम

पीएम मोदी ने गुजरात के वडनगर म्यूजियम की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा 'गुजरात के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है, इसका नाम है 'अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम'. उन्होंने बताया कि वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं. जिस जगह पर खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है. यहां एक ऐसा रास्ता बनाया गया है, जिस पर चलते हुए आप जमीन के कई मीटर नीचे तक जो खुदाई हुई है, उसे देख सकते हैं। वडनगर म्यूजियम में पांच हजार से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री ने बताया कि इसी महीने बर्लिन में वडनगर म्यूजियम को डिजाइन की दुनिया का बड़ा सम्मान 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड' मिला है. ये भारत का पहला म्यूजियम है, जिसे ये सम्मान मिला है. यह अवार्ड मिलने से वडनगर म्यूजियम की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई है.

वडनगर को मिली 'गुजरात की काशी' की पहचान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में वडनगर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा 'वडनगर वो शहर है जो हजारों वर्षों जीवंत है, ठीक काशी की तरहय संयोग देखिए, वडनगर में मेरा जन्म हुआ और काशी का मैं सांसद हूं. अभी कुछ दिन पहले कांची कामकोटि पीठ के पूज्य शंकराचार्य जी भी वडनगर गए थे. उन्होंने वडनगर को 'गुजरात की काशी' के रूप में पहचान दी है. पीएम मोदी ने अपील की है कि अगर आप पटना और वड़ोदरा जाए तो घूमने जाएं तो म्यूजियम जरूर जाएं. 

ये वीडियो भी देखिए

संचार साथी एप की तारीफ 

पीएम मोदी ने इस दौरान संचार साथी एप की भी तारीफ की है. उन्होंने संचार साथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की चर्चा की, जिसने लाखों लोगों की बड़ी परेशानी को दूर किया है. पीएम ने कहा मोबाइल फोन खो जाना आज के समय में सिर्फ एक उपकरण खोना नहीं है बल्कि उसके साथ जुड़ी यादें, जरूरी दस्तावेज और जानकारियां भी खो जाती हैं. हालांकि अब टेक्नोलॉजी की मदद से खोया हुआ फोन वापस पाना संभव हो गया है. इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म संचार साथी आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है. 

ये भी पढ़ेंः यूपी के बंटवारे पर ब्रेक! 500 से ज्यादा सीटों के बाद भी रहेगा एक राज्य; अमित शाह ने बताया कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Mann Ki Baat, Mann Ki Baat, Bihar Museum, Vadnagar Museum, Sanchar Saathi App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com