अमेरिका में वर्जीनिया के रिचमंड में एक पार्क में मंगलवार को बंदूकधारी द्वारा गोली चलाए जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. ये गोलीबारी की घटना तक हुई, जब हाई स्कूल के स्नातक छात्र और उनके परिवार के सदस्य दीक्षांत समारोह समाप्त होने के बाद एक थिएटर से बाहर निकल रहे थे. पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए.
अंतरिम रिचमंड पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स और अन्य अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध, 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उस पर अन्य संभावित अपराधों के अलावा दूसरी डिग्री की हत्या के दो मामलों के आरोप लगाने की योजना बनाई.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
फायरिंग वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के कैंपस में अल्ट्रिया थिएटर के बाहर हुई, जहां स्थानीय हाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया जा रहा था. एडवर्ड्स ने कहा कि मरनेवालों में 18 और 36 साल के पुरुष हैं. उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूबीटी टेलीविजन समाचार रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की कि पीड़ित पिता और पुत्र थे.
एडवर्ड्स ने कहा कि गोली लगने वाले पीड़ितों में, एक 31 वर्षीय व्यक्ति को जानलेवा चोटें आईं और 14, 32, 55 और 58 वर्ष के चार अन्य पुरुषों को भी चोटें आई हैं. इसके अलावा, एक 9 वर्षीय लड़की को गोलीबारी के दौरान भगदड़ मचने से एक कार ने टक्कर मार दी, और कई अन्य लोगों को गिरने से चोट आईं. इसके अलावा कई लोग दहशत में हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं