विज्ञापन

Friends एक्टर मैथ्यू पेरी को मिला इंसाफ! 'मौत' के ड्रग्स बेचने वाली 'केटामाइन क्वीन' को 15 साल की जेल

जब जांच टीम ने नॉर्थ हॉलीवुड में संगा के घर पर छापेमारी की तो उनको मेथम्फेटामाइन, केटामाइन, एक्स्टसी, कोकीन और नकली ज़ैनैक्स की गोलियां मिलीं, साथ ही एक पैसे गिनने की मशीन, एक तराजू और वायरलेस सिग्नल और छिपे हुए कैमरों का पता लगाने वाले उपकरण भी मिले थे. 

Friends एक्टर मैथ्यू पेरी को मिला इंसाफ!  'मौत' के ड्रग्स बेचने वाली 'केटामाइन क्वीन' को 15 साल की जेल
मैथ्यू पेरी 2023 में अपने लॉस एंजिल्स स्थित आलीशान घर के हॉट टब में बेहोश पाए गए थे.
  • मैथ्यू पेरी को ड्रग्स सप्लाई करने वाली केटामाइन क्वीन जसवीन संघा को 15 साल जेल की सजा सुनाई गई
  • संघा सहित पांच लोग पेरी को खतरनाक ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में फेडरल कस्टडी में हैं
  • डॉक्टर सल्वाडोर प्लासेंसिया ने पेरी को केटामाइन बेचने के चार मामले स्वीकार कर 30 महीने की सजा पाई
कैलिफोर्निया:

फ्रेंड्स" स्टार मैथ्यू पेरी को जानलेवा ड्रग्स बेचने वाली ड्रग्स डीलर "केटामाइन क्वीन" को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने बुधवार को 15 साल जेल की सजा सुनाई. "केटामाइन क्वीन" का असली नाम जसवीन संघा है. 42 साल की संघा  उन पांच लोगों में शामिल है, जो फेमस कनाडाई-अमेरिकी एक्टर को मौत के ड्रग्स सप्लाई करने के लिए जिम्मेदार हैं. बता दें कि मैथ्यू पेरी साल 2023 में अपने लॉस एंजिल्स के अपने घर के हॉट टब में बेहोश पाए गए थे.अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखने वाली संघा अगस्त 2024 से ही फेडरल कस्टडी में है. 

खतरनाक ड्रग्स लेने से हुई थी एक्टर पेरी की मौत

बता दें कि 54 साल के एक्टर मैथ्यू पेरी दशकों से नशे की लत से जूझ रहे थे. लेकिन उनके सहयोगी सोच रहे थे कि वे अपनी लत पर काबू पा रहे हैं, तभी उनकी मौत हो गई. एक्टर की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हुए. मामलेकी जांच पुलिस ने शुरू की. इस दौरान एक ड्रग्स सप्लाई गिरोह का खुलासा हुआ. इस गिरोह में वे डॉक्टर भी शामिल थे जो उस शख्स के दर्द से बेरहमी से मुनाफा कमा रहे थे, जिसकी उन्हें मदद करनी चाहिए थी.

डॉक्टर ने Friends एक्टर को बेचे थे ड़्रग्स

डॉ. सल्वाडोर प्लासेंसिया ने एक्टर पेरी की मौत से कुछ हफ्ते पहले ही केटामाइन बांटने के चार मामलों में अपना जुर्म कबूल किया था. पिछले साल ही उनको 30 महीने जेल की सजा दी गई थी. एक अन्य डॉक्टर, मार्क चावेज़ को घर में नजरबंद रहने और घंटों तक सामुदायिक सेवा करने की सजा दी गई. बता दें कि डॉक्टर प्लासेंसिया ने डॉक्टर चावेज़ से केटामाइन खरीदा और उसे अमेरिकी-कनाडाई एक्टर पेरी को ज्यादा दामों पर बेचा था. एक टेक्स्ट मैसेज में डॉक्टर प्लासेंसिया ने लिखा, "पता नहीं यह बेवकूफ कितना दाम देगा."

केटामाइन ड्रग्स बेचकर पेरी से एंठी ज्यादा रकम

अभियोजकों के मुताबिक, नशे के आदी पेरी 2,000 डॉलर से ज्यादा कीमत पर केटामाइन की एक शीशी खरीदते थे. जबकि डीलर को यह ड्रग्स बहुत ही कम कीमत पर मिलता था. "केटामाइन क्वीन" यानी कि सांघा ने एक मीडिएटर  एरिक फ्लेमिंग के साथ मिलकर पेरी के पर्सनल सेक्रेट्री केनेथ इवामासा को केटामाइन की 51 शीशियां बेची थीं.

ड्रग्स की ज्यादा डोज से हुई थी एक्टर पेरी की मौत

इवामासा ने पेरी को बार-बार केटामाइन के इंजेक्शन दिए. 28 अक्टूबर, 2023 को उसने इस खतरनाक ड्रग्स के कम से कम तीन इंजेक्शन दिए, जिसकी वजह से एक्टर की मौत हो गई. संगा को जैसे ही पेरी की मौत का पता चला तो उसने अपने सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने फ्लेमिंग से उसके सभी मैसेज डिलीट करने को कहा. 

जब जांच टीम ने नॉर्थ हॉलीवुड में संगा के घर पर छापेमारी की तो उनको मेथम्फेटामाइन, केटामाइन, एक्स्टसी, कोकीन और नकली ज़ैनैक्स की गोलियां मिलीं, साथ ही एक पैसे गिनने की मशीन, एक तराजू और वायरलेस सिग्नल और छिपे हुए कैमरों का पता लगाने वाले उपकरण भी मिले थे. 

इनपुट- AFP

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, Ketamine Queen, Friends Star Matthew Perry, Matthew Perry Cause Of Death, Jasveen Sangha Drug Dealer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com