क्या जिस स्पेसक्राफ्ट, बोइंग स्टारलाइनर ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ले जाकर 9 महीने के लिए ‘फंसा' दिया था, उसपर फिर से दोनों अंतरिक्षयात्री सफर करेंगें? यह सवाल बड़ा रोचक था और उसपर दिया गया जवाब उतना ही खास.
दरअसल NASA क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और निक हेग ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से हाल ही में लौटने के बाद सोमवार, 31 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां बुच विल्मोर ने कहा कि वे दूसरे बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं, और उससे पहले उन सभी समस्याओं का सावधानीपूर्वक अध्ययन करेंगे और उन्हें सुधारेंगे जिनका उन्हें सामना करना पड़ा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक रिपोर्टर ने बुच विल्मोर से पूछा कि वह प्लान के अनुसार न जाने वाले स्टारलाइनर के मिशन के लिए किसे दोष देंगे. इसपर उन्होंने कहा, "स्टारलाइनर के साथ कुछ समस्याएं थीं. कुछ समस्याएं थीं जो निश्चित रूप से हमें वापस लौटने से रोकती थीं... अगर मुझे उंगलियां उठानी शुरू करनी पड़ीं, तो मैं खुद को दोषी ठहराऊंगा. मैं खुद से शुरुआत करूंगा."
विल्मोर ने कहा, "दोष, मुझे यह शब्द पसंद नहीं है... हम सभी जिम्मेदार हैं, नासा और बोइंग भी. भरोसा बहुत महत्वपूर्ण है. हम पीछे मुड़कर नहीं कहेंगे कि 'इस व्यक्ति या उस यूनिट को दोषी ठहराया जाए'. हम आगे देखने जा रहे हैं और कहेंगे 'हम इस पूरी प्रक्रिया से सीखे गए सबक का उपयोग कैसे करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम भविष्य में सफल हों."
यह पूछे जाने पर कि क्या वे फिर से स्टारलाइनर पर जाएंगे, उन्होंने कहा, "हां, क्योंकि हम इसे सुधारने, ठीक करने, इसे काम करने जा रहे हैं. बोइंग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. नासा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है."
सुनीता विलियम्स ने स्टारलाइनर की खूबियों की ओर इशारा करते हुए इस बात पर सहमति जताई. उन्होंने कहा, "स्पेसक्राफ्ट [स्टारलाइनर] बहुत सक्षम है, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें ठीक करने की आवश्यकता है जैसा कि बुच ने बताया है. लोग सक्रिय रूप से उस पर काम कर रहे हैं. यह एक ग्रेट अंतरिक्ष यान है जिसमें कई विशेषताएं हैं जो अन्य अंतरिक्ष यान में नहीं हैं. इसका हिस्सा बनना सम्मान की बात है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं