NASA Summer Internship 2026 : अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और स्पेस, टेक्नोलॉजी या इनोवेशन की दुनिया में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. NASA स्टूडेंट्स को Summer Internship 2026 के लिए अप्लाई करने का अवसर दे रहा है. यह इंटर्नशिप न सिर्फ पेड है, बल्कि इसमें स्टूडेंट्स को वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. कंपटीशन कड़ा जरूर है, लेकिन अगर जुनून और सीखने की चाह है, तो यही मौका आपके ड्रीम करियर की पहली सीढ़ी बन सकता है.
ICMAI CMA Result 2025: इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें पास परसेंटेज और टॉपर शहरों का हाल
इंटर्नशिप से जुड़ी खास बातें - Key Highlights of the Internship
NASA की यह समर इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को क्लासरूम से बाहर निकलकर असली स्पेस मिशन और रिसर्च प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का मौका देती है. इंटर्न्स को इंडस्ट्री-लेवल एक्सपीरियंस मिलता है, जिससे उनका करियर प्रोफाइल काफी मजबूत हो जाता है.
NASA Summer Internship 2026 : आवेदन की अंतिम तारीख: 27 फरवरी 2026
NASA Summer Internship 2026 : इंटर्नशिप के फायदे - Internship Benefits
इस इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स को कई अहम फायदे मिलते हैं:
- NASA के रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस
- वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से डायरेक्ट मेंटॉरशिप
- फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों विकल्प
- करियर रेडीनेस और इंटरनेशनल लेवल का एक्सपीरियंस
- यह अनुभव आगे चलकर स्पेस सेक्टर ही नहीं, बल्कि किसी भी हाई-टेक इंडस्ट्री में काम आने वाला है.
NASA Summer Internship 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई?
इस इंटर्नशिप के लिए केवल STEM बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है. कॉलेज में पढ़ रहे ऐसे स्टूडेंट्स जो अलग-अलग एकेडमिक बैकग्राउंड से आते हैं और जिनमें स्पेस, एविएशन और इनोवेशन को लेकर गहरी दिलचस्पी है, वे सभी आवेदन कर सकते हैं. NASA यहां डिग्री से ज्यादा उम्मीदवार की स्किल्स, सीखने की इच्छा और पैशन को महत्व देता है.
NASA Summer Internship 2026 : सिलेक्शन के लिए क्या जरूरी है?
सेलेक्शन के लिए उम्मीदवार का पर्सनल स्टेटमेंट बेहद अहम होता है, जिसमें उसके करियर गोल और इंटरेस्ट साफ नजर आने चाहिए. इसके साथ ही एकेडमिक रिकॉर्ड, जैसे किए गए प्रोजेक्ट्स, रिसर्च वर्क या मिले अवॉर्ड्स को भी महत्व दिया जाता है. इसके अलावा एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में भागीदारी और टेक्निकल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स भी सेलेक्शन प्रोसेस में अहम भूमिका निभाती हैं.
अगर आप अपने करियर की शुरुआत इंटरनेशनल लेवल के एक्सपीरियंस से करना चाहते हैं, तो NASA Summer Internship 2026 आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं