- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई की मौत हो गई
- यह खबर इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच आई है, जो क्षेत्रीय तनाव बढ़ा सकती है
- अयातुल्लाह खामनेई की मौत इजरायली हमले में हुई, जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष और तीव्र हो सकता है
Ayatollah Khamenei Latest News:: इजरायल-ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और नेतन्याह की सेना ने अब तक का सबसे बड़ा हमला कर दिया है. इजरायल की ओर से किए अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत की खबर है. इसपर अंतिम मुहर या कहें कि पुष्टि कर दी है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर खामेनेई की मौत पर अंतिम पुष्टि करते हुए कहा कि इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत हो गया. यह ईरान के साथ अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों के लिए भी न्याय है.
ईरान ने बताया झूठ, ट्रंप ने कहा मार गिराया
ईरान के सर्वेसर्वा कहे जाने वाले अयातुल्लाह खामेनेई की इजरायली मौत का दावा खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी किया था. उन्होंने हालांकि पुष्टि नहीं की थी पर कहा था कि इस अटैक में उनके मारे जाने की खबर मिली है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर इसकी पुष्टि कर दी. उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट कर इस बात पर अंतिम मुहर लगा दी. हालांकि ईरान ने इसे झूठ बताते हुए कहा कि हमारे सुप्रीम लीडर सुरक्षित हैं.
यह भी पढ़ें- ईरान हमलों पर अपनों के निशाने पर ट्रंप, कमला हैरिस और जोहरान ममदानी ने किया विरोध
ट्रंप ने खामनेई को बताया इतिहास का सबसे बुरा शख्स
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई अब मर चुका है. यह न सिर्फ ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि अमेरिका के लोगों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों ने मार दिया या घायल कर दिया था. वह हमारी खुफिया एजेंसियों और एडवांस ट्रैकिंग सिस्टम से नहीं बच सका. इजरायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाई में वह और उसके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ नहीं कर पाए.यह ईरान के लोगों के लिए अपने देश को वापस लेने का सबसे बड़ा मौका है.
यह भी पढ़ें- इजरायल-US के हमले में कौन-कौन टॉप ईरानी कमांडर मारे गए? इजरायली एयरफोर्स ने जारी की लिस्ट
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि हमें खबर मिल रही है कि उनके कई आईआरजीसी, सेना और सुरक्षा बल अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे सुरक्षा (इम्युनिटी) मांग रहे हैं. जैसा मैंने कल रात कहा था ,'अब उन्हें इम्युनिटी मिल सकती है, बाद में सिर्फ मौत मिलेगी!' उम्मीद है कि आईआरजीसी और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्तों के साथ मिलकर देश को उसकी खोई महानता वापस दिलाने के लिए एक साथ काम करेंगे. यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है, क्योंकि खामेनेई की मौत के साथ ही देश का बड़ा हिस्सा एक ही दिन में बुरी तरह नष्ट हो चुका है. भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ्ते या जितना जरूरी हो, उतनी देर तक जारी रहेगी, ताकि हमारा उद्देश्य मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में शांति को पूरा किया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं