भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने स्पेस से वापस लौटने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापस लाने में उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या वे स्टारलाइनर से दोबारा यात्रा करेंगे, इस पर बुच विल्मोर ने कहा, "हां, क्योंकि हम इसमें सुधार करेंगे, इसे दुरुस्त करेंगे और इसे काम करने लायक बनाएंगे. बोइंग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. नासा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है." विलियम्स ने अपनी रिकवरी के बारे में भी बात की और बताया कि वह अपनी वापसी के बाद से तीन मील दौड़ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अभी वो धरती के माहौल में ढलने की कोशिश कर रही हैं.
वहीं फॉक्स न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि अंतरिक्ष उड़ान कठिन है. खुद को आगे बढ़ाने और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक का उपयोग करना और भी कठिन है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बोइंग में गड़बड़ी के सवाल पर क्या बोले
बोइंग में गड़बड़ी के सवाल पर विल्मोर ने कहा कि वह किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहते. उन्होंने कहा, "कुछ मामलों में, शायद हम फंसे हुए थे. लेकिन जिस तरह से वे इसे पेश कर रहे थे कि हमें छोड़ दिया गया और भूला दिया गया. हम इनमें से किसी भी चीज़ के करीब नहीं थे. फंस गए, ठीक है, हम जिस तरह से योजना बनाई थी, उस तरह से घर नहीं आ पाए. इसलिए हम बोल सकते हैं कि हम फंस गए थे. लेकिन चीजों की बड़ी योजना में, हम फंसे नहीं थे. हमने योजना बनाई और प्रशिक्षण लिया.
विलियम्स ने कहा, उन्होंने इस तरह से तैयारी की थी जैसे कि वे छोटे मिशन की योजना बनाते समय लंबे समय तक वहां रहने वाले थे. हमारा ध्यान मिशन, मिशन के स्टारलाइनर भाग, पहली उड़ानों, परीक्षण उड़ान पर था. यही हमारा ध्यान था. लेकिन हमने हर चीज के लिए प्रशिक्षण लिया. स्टेशन पर रखरखाव, स्टेशन पर विज्ञान, स्टेशन पर अंतरिक्ष में चहलकदमी, रोबोटिक्स, स्टेशन पर हाथ का काम. हम लंबे समय तक जो भी करने के लिए कहा जाता था, उसे करने के लिए तैयार थे. जब बुच विल्मोर से पूछा गया कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे रहने के लिए जिम्मेदार कौन है? इसपर उन्होंने कहा, उनके मिशन के साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए किसी पर दोष मढ़ना बिल्कुल गलत होगा. दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगा था कि जो बाइडेन ने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ही छोड़ दिया था.
— Elon Musk (@elonmusk) March 31, 2025
धरती पर लौटने के बाद सबसे पहले क्या किया?
विलियम्स से जब सवाल पूछा गया कि धरती पर लौटने के बाद उन्होंने सबसे पहले क्या किया था. उन्होंने का सबसे पहले अपने पति और कुत्तों को गले लगाया था. घर वापस आने के बाद ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच का स्वाज दिया. साथ ही उन्होंने अपने पिता को याद किया जो कि शाकाहारी थे.
- 18 मार्च को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, साथ ही नासा के निक हैग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, नौ महीने के लंबे मिशन के बाद पृथ्वी पर वापस लौटे हैं.
- 9 महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे नासा के अंतरिक्षयात्री विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान से धरती पर वापस आए थे.
- एस्ट्रोनॉट्स को स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर उतारा गया था.
- मूल रूप से, यह मिशन जो बोइंग के स्टारलाइनर की पहली चालक दल वाली उड़ान होने वाला था केवल आठ दिनों तक चलने वाला था.
- तकनीकी खराब के कारण ये मिशन 9 महीने में बदल गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं