विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

यूएई में भारतीय स्कूली बच्चों ने बाल दिवस पर बनाया यह विश्व रिकॉर्ड

शारजाह में एक भारतीय स्कूल के करीब 5,000 छात्रों ने मानव श्रृंखला में नाव की सबसे बड़ी छवि बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया.

Also Read in
यूएई में भारतीय स्कूली बच्चों ने बाल दिवस पर बनाया यह विश्व रिकॉर्ड
यूएई में भारतीय छात्रों ने बाल दिवस पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुबई: संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में स्थित एक भारतीय स्कूल के करीब 5,000 छात्रों ने बाल दिवस और यूएई के नेशनल डे के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला में नाव की सबसे बड़ी छवि बनाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया. 'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार पेस एजुकेशन ग्रुप के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के कुल 4,882 छात्रों ने यूएई के राष्ट्रध्वज के रंगों के कपड़े पहने थे. स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह प्रयास भारत में मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया. बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें : बाल दिवस : चाचा नेहरू आप देख रहे हैं ना, कंकड़-पत्थर है इनकी जिंदगी

स्कूल की प्रिंसिपल मंजू रेजी ने कहा, 'यह हमारे छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह संभवत: उनके लिए जीवन में एक बार मिलने वाला मौका था.' उन्होंने कहा, 'उनका (छात्रों) जीवन समुद्र में नाव चलाने के लंबे सफर की तरह होगा और नाव यूएई की विरासत का भी प्रतीक है. हमने इस प्रयास के लिए प्रतीकात्मक छवि के तौर पर नाव का चयन किया.'

यह भी पढ़ें : बाल दिवस पर जानिए चाचा नेहरू के जीवन की ये बातें

प्रिंसिपल ने कहा कि यूएई का नेशनल डे आ रहा है और इसलिए स्कूल ने ध्वज के रंगों का इस्तेमाल कर एक साथ बाल दिवस और नेशनल डे दोनों मनाने का फैसला किया.

VIDEO : एयर इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस प्रयास में हिस्सा लेने वाले पहली से लेकर आठवीं कक्षा के सभी छात्रों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से प्रमाणपत्र मिलेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Children's Day, UAE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com