विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में 31 विदेशी नागरिकों ने गवाई जान, सबसे ज्यादा भारतीय

श्रीलंका में हुए सात आत्मघाती हमलावर इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (National Tawhid Jamaat) के सदस्य थे. तीन गिरजाघरों तथा पांच-सितारा होटलों पर हुए इन हमलों में 290 लोग मारे गए हैं जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में 31 विदेशी नागरिकों ने गवाई जान, सबसे ज्यादा भारतीय
श्रीलंका आतंकवादी हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में सर्वाधिक भारतीय
कोलंबो:

श्रीलंका में रविवार (21 अप्रैल) को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों (Easter Blast) में मारे गये 31 विदेशी नागरिकों में सबसे अधिक आठ लोग भारत से शामिल हैं. श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

ऐसा माना जा रहा है कि हमले में शामिल सात आत्मघाती हमलावर इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (National Tawhid Jamaat) के सदस्य थे. तीन गिरजाघरों तथा पांच-सितारा होटलों पर हुए इन हमलों में 290 लोग मारे गए हैं जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

कोलंबो के चर्च में विस्फोट के बाद अब बस स्टेशन से 87 बम डेटोनेटर मिले: पुलिस

मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमले में मारे गए विदेशी नागरिकों में भारत के आठ, ब्रिटेन के सात, चीन, सउदी अरब और तुर्की के दो-दो तथा फ्रांस, जापान, बांग्लादेश, नीदरलैंड और स्पेन के एक-एक नागरिक शामिल हैं. इनके अलावा दो लोग अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता वाले तथा आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता वाले दो लोग भी शामिल हैं.

श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के पीछे स्थानीय इस्लामिक संगठन के होने की आशंका: सरकार

VIDEO: ईस्टर के मौके पर 8 धमाकों से दहला श्रीलंका, 207 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Easter Blast, Sri Lanka Blast, Sri Lanka Easter Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com