विज्ञापन
This Article is From May 13, 2019

श्रीलंका में लगातार फैल रही सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में लगा कर्फ्यू 

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलते रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में 6 घंटे की कर्फ्यू लगा दिया.

श्रीलंका में लगातार फैल रही सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में लगा कर्फ्यू 
श्रीलंका में लगातार फैल रही है सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में लगा कर्फ्यू.
कोलंबो:

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलते रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में 6 घंटे की कर्फ्यू लगा दिया. आत्मघाती हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'आज रात 9 बजे से कल तड़के 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है.' इस बीच सेना प्रमुख महेश सेनानायक ने कहा है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है.

आतंकी हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने चेहरा ढकने पर लगाया प्रतिबंध, मुस्लिम महिलाएं भी नहीं पहन पाएंगी हिजाब

उन्होंने कहा कि यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो सेना उसे देखते ही गोली मार देगी. इससे पहले दिन में प्रशासन ने सामुदायिक हिंसा के बाद उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के चार शहरों कुलियापिटिया, हेटिपोला, बिंगिरिया और डूमलसूरिया में कर्फ्यू हटाने के कुछ घंटों बाद फिर कल तड़के चार बजे तक के लिए लगा दिया. बाद में हिंसा फैलने पर पूरे उत्तर और पश्चिम प्रांत में कर्फ्यू लगा दिय गया.

Sri Lanka Blast: श्रीलंका ब्लास्ट में नहीं मरे 359 लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा संख्या में हुई गड़बड़ी

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भी खासकर करुनेगला जिले में अशांति फैलने के बाद लोगों से शांति की अपील की. श्रीलंका सरकार ने देश में अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर प्रतिबंध लगा दिया. फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध से एक दिन पहले श्रीलंकाई पुलिस ने रविवार को देश के पश्चिम तटीय शहर चिलॉ में भीड़ द्वारा एक मस्जिद और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर हमला किए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया था. बता दें कि देश में 21 अप्रैल को तीन गिरजाघरों और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इन हमलों के बाद से देश में हिंसा की घटनाएं बढी हैं.

VIDEO: श्रीलंका हमले के बाद गोवा में सुरक्षा कड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, Sri Lanka Curfew, Sri Lanka Riots, Sri Lanka Blasts, Sri Lanka Bomb Blasts, Curfew In Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com