विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine War) के 11 दिन हो चुके हैं.इस बीच रूसी समाचार एजेंसियों ने सरकारी प्रतिष्ठान के हवाले से आऱोप लगाया है कि यूक्रेन निष्क्रिय परमाणु संयंत्र चेर्नोबिल में एटमी हथियार विकसित करने में जुटा हुआ था. हालांकि इन गंभीर आऱोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया गया. वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूस ने लंबी दूरी के उच्च-सटीक हथियारों के साथ यूक्रेन के स्टारोकोस्टियन्टीनिव सैन्य हवाई अड्डे पर हमला किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, "रूस के सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सैन्य ढांचे पर हमला जारी रखा है." इस बीच, यूक्रेन के मारियुपोल शहर में दोबारा अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की गई है. मारियुपोल की नगर परिषद ने कहा है कि स्थानीय समयानुसार संघर्ष विराम सुबह 10 बजे से रात 9 बजे के बीच लागू रहेगा. इस दौरान 40,000 निवासियों को निकालने का काम होगा. 

उधर, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने रविवार को दावा किया कि 24 फरवरी को मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक 11,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं. एक दिन पहले, रूसी हताहतों की संख्या 10,000 से अधिक थी.  जनरल स्टाफ ने यूक्रेनी हताहतों की सूचना नहीं दी है.

हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने आज एक अहम ऐलान करते हुए कहा है कि ऑपरेशन गंगा की आज आखिरी उड़ान है, इसलिए वहां फंसे रह गए लोग आज स्थानीय समायनुसार सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच बुडापेस्ट, हंगारिया सिटी या राकोज़ी यूटी 90 पहुंचें.

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भी आज वहां बच गए सभी भारतीयों से मोबाइल नंबर, स्थान का विवरण के साथ "तत्काल" संपर्क करने को कहा है. दूतावास ने इसके लिए गूगल फॉर्म भी जारी किया है. दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक Google फॉर्म पोस्ट किया है, जिसमें नाम, पासपोर्ट नंबर और वर्तमान स्थान जैसे बुनियादी विवरण मांगे गए हैं.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अस्तित्व को लेकर धमकी दी है. रूसी सेना के हमले के बाद  रूस को अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों से कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. इससे रूस की अर्थव्यवस्था तेजी से प्रभावित हो रही है. इससे बौखलाए मॉस्को ने यूक्रेन को देश का दर्जा खत्म करने की धमकी दी है. 

बता दें कि विश्व अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के नवीनतम प्रयासों में यूएस-आधारित कार्ड भुगतान दिग्गज वीज़ा और मास्टरकार्ड ने रूस को परिचालन से निलंबित कर दिया है.

इसबीच, रूस ने बड़ा आरोप लगाया है कि यूक्रेन परमाणु "डर्टी बम" बना रहा है. रूसी मीडिया ने रविवार को एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि यूक्रेन चेरनोबिल में प्लूटोनियम आधारित  परमाणु हथियार "डर्टी बम" बना रहा है.  हालांकि स्रोत ने इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं दिया. TASS, RIA और इंटरफैक्स समाचार एजेंसियों ने रविवार को रूस में "एक सक्षम निकाय के एक प्रतिनिधि" के हवाले से कहा कि यूक्रेन नष्ट हो चुके चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में परमाणु हथियार विकसित कर रहा था जिसे 2000 में बंद कर दिया गया था. यूक्रेन की सरकार ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि सोवियत संघ के टूटने और 1994 में अपने परमाणु हथियार छोड़ने के बाद, परमाणु क्लब में फिर से शामिल होने की उसकी कोई योजना नहीं है.

रूस ने अमेरिका की महिला बास्केटबॉल ओलंपिक चैंपियन को किया गिरफ्तार, यूक्रेन संकट के बीच तनाव बढ़ा

उधर, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने रविवार को दावा किया कि 24 फरवरी को मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक 11,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं. एक दिन पहले, रूसी हताहतों की संख्या 10,000 से अधिक थी.  जनरल स्टाफ ने यूक्रेनी हताहतों की सूचना नहीं दी है.

Here are the LIVE Updates on Ukraine-Russia War:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Ukriane Russia War, Russia Ukraine War Latest News, Ukraine Crisis, Russia-Ukraine Conflict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com