विज्ञापन

पाकिस्तान में ईद से पहले चोरों ने खुद को दी ईदी! पेशावर के बैंक से 4 किलो सोना और करोड़ों का कैश गुल

Pakistan Crime News: डकैती की यह घटना ईद से एक दिन पहले को पेशावरमें नेशनल बैंक के एक ब्रांच में हुई.

पाकिस्तान में ईद से पहले चोरों ने खुद को दी ईदी! पेशावर के बैंक से 4 किलो सोना और करोड़ों का कैश गुल
Pakistan Crime News: पेशावर के बैंक में बड़ा डाका डाला गया
  • पाकिस्तान के पेशावर में ईद से पहले नेशनल बैंक की शाखा में बड़ी चोरी हुई जिसमें लाखों रुपये और जूलरी चोरी हुई
  • चोरों ने कटर और गैस सिलेंडर का उपयोग कर बैंक के लॉकर तोड़े और लगभग 400 तोला सोना चुराया
  • चोरी की गई जूलरी की कुल कीमत 2.10 करोड़ रुपये और कैश की रकम 13.7 लाख रुपये बताई गई है

पाकिस्तान में चोरों ने ईद से ठीक पहले, चांद रात को एक बड़ा डाका डालकर खुद को ईदी दे दी है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी और सबसे बड़े शहर पेशावर में लुटेरे ईद-उल- फितर के एक दिन पहले की शाम को नेशनल बैंक के एक ब्रांच में घुस गए और रात भर सुरक्षा की कमी का फायदा उठाकर लाखों रुपये से अधिक कैश और 2.1 करोड़ रुपये के अधिक मुल्य के जूलरी चुरा ले गए. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी पुलिस ने दी है.

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात कोहाट रोड पर नेशनल बैंक के एक ब्रांच में हुई. लुटेरे पीछे के खुले क्षेत्र से कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग करके बैंक में घुसे थे. पुलिस ने कहा कि "रात में कोई सुरक्षा शिफ्ट नहीं" वाली पॉलिसी के कारण ड्यूटी पर कोई गार्ड नहीं था. इसी का फायदा उठाकर लुटेरे बैंक में मौजूद 13.7 लाख रुपये कैश चुराने में सक्षम हुए.

रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “चोरों ने लॉकर तोड़ दिए और सुरक्षा लॉकरों से लगभग 400 तोला सोना चुरा लिया.” उन्होंने बताया कि स्टील को काटने के लिए गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया गया था. चोरी की गई जूलरी की कुल कीमत 2.10 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बैंक के आसपास की इमारतों में लगे कैमरों और शहर के सेफ सिटी प्रोजेक्ट से सीसीटीवी फुटेज को निकाला जा रहा है.

यह डकैती 15 दिनों से भी कम समय में पेशावर में हुई दूसरी बड़ी बैंक डकैती की घटना है. इससे पहले 6 मार्च को, पुलिस ने पीरबाला क्षेत्र में एक प्राइवेट बैंक में डकैती के प्रयास को विफल कर दिया था. इसमें तो गोलीबारी भी हुई जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए. बाद में एक पुलिसकर्मी की चोटों के कारण मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मारा गया लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ, ईद की नमाज के बाद मारी गोली और चाकू से गोद डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Crime News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com